US-Iran War: एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति महाबैठक में शामिल होने के लिए चीन पहुंच चुके है तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका ने ईरान पर भीषण हमला शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ईरान के एक स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कुछ समय की शांति के बाद, अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थित ईरान के केशम द्वीप पर कई हमले किए।

ये हमले मंगलवार को बहरीन में अमेरिकी ठिकानों को ईरान द्वारा निशाना बनाए जाने के कुछ ही समय बाद हुए। जिसके बाद सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या अमेरिका ईरान पर भीषण हमला करने जा रहा है?

अमेरिका का ईरान पर भीषण हमला

सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, दक्षिणी प्रांत होर्मोज़गन के उप-प्रांतीय गवर्नर अहमद नफीसी ने कहा,

केशम द्वीप के विभिन्न स्थानों पर अमेरिकी हमले से वहां के रिहायशी, व्यावसायिक या बुनियादी ढांचों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में द्वीप से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि केशम द्वीप ईरान के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

बता दें कि ये फारस की खाड़ी का सबसे बड़ा द्वीप, जो ईरान का एक मुक्त-व्यापार क्षेत्र है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के लिए एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक, पारिस्थितिक और भू-रणनीतिक सैन्य गढ़ के रूप में कार्य करता है।

क्या शुरू हो गया अमेरिका-ईरान युद्ध?

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव देखने को मिल रहा है। जिसने कई तरह की चिंताओं को जन्म दे दिया है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप महाबैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन पहुंच चुके है। शी जिनपिंग ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनका भव्य स्वागत किया है तो दूसरी तरफ अमेरिका ने ईरान पर भीषण हमला शुरू कर दिया है।

जिसके बाद सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध शुरू होने जा रहा है? अगर ऐसा होता है तो मिडिल ईस्ट के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में स्थिति चिंताजनक हो सकती है। इसके अलावा सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच भी हमले शुरू हो चुके है।

 यह कहना गलत नहीं होगा कि नए साल से पहले मिडिल ईस्ट में एक बड़ा और भीषण युद्ध देखने को मिल सकता है। स्थिति ऐसी ही रहती है तो ये कई मायनों में दुनिया की  टेंशन बढ़ा सकती है।


 
यह भी पढ़े -
रक्षा मंत्री Rajnath Singh के जापान पहुंचते ही चीन की बढ़ी बैचेनी, नई चाल से बौखलाया ड्रैगन