Samantha Pregnancy Glow: साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस 39 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं।

पति राज निदिमोरु के साथ सामंथा जल्द ही अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करने की तैयारी में जुटी हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने घर पर हुई खास पूजा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

पति राज के साथ पूजा करती दिखीं सामंथा
सामंथा की तस्वीरों में घर पर हुए पारंपरिक अनुष्ठान की झलक देखने को मिली। सफेद फूलों से सजी पूजा की वेदी के सामने एक्ट्रेस हाथ जोड़कर भगवान की आराधना करती नजर आईं। वहीं, परिवार की महिलाएं उन्हें और आने वाले बच्चे को आशीर्वाद देती दिखाई दीं।

कुछ तस्वीरों में सामंथा अपने पति राज निदिमोरु के साथ पूजा में शामिल होती नजर आईं। दोनों के चेहरे की खुशी और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ दिखाई दे रहा था।
48,562 रुपये के Ogaan सूट में दिखा खूबसूरत अंदाज
पूजा के लिए सामंथा ने सुर्ख लाल रंग का बेहद खूबसूरत कुर्ता सेट चुना। उनका यह आउटफिट Ogaan ब्रांड का बताया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 48,562 रुपये है। कॉटन-सिल्क फैब्रिक से बने इस कुर्ते में बटन-डाउन डिजाइन और बारीक पिनटक्स डिटेलिंग देखने को मिली।

उन्होंने इसके साथ मैचिंग स्ट्राइप्ड कॉटन-सिल्क जरी पैंट और फ्लोरल प्रिंट वाला ऑर्गेंजा दुपट्टा कैरी किया। दुपट्टे पर लगी सफेद लेस ने उनके लुक को और खास बना दिया।
झुमकों और बिंदी ने बढ़ाई खूबसूरती
अपने ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करने के लिए सामंथा ने स्टेटमेंट झुमके, हाथों में चूड़ियां और माथे पर छोटी सी लाल बिंदी लगाई। साइड-पार्टेड हल्के वेवी बालों और सटल मेकअप में उनका अंदाज बेहद प्यारा लगा।

तस्वीरों में वह कई बार प्यार से अपना बेबी बंप सहलाती भी नजर आईं। वहीं, राज निदिमोरु पेस्टल पीच कुर्ते और सफेद पायजामे में दिखाई दिए। सामंथा की इन तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। उनका ट्रेडिशनल अंदाज, चेहरे की मुस्कान और परिवार के साथ बिताए ये खास पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: कैप्टेंसी के चक्कर में लव गिल ने माही को पहुंचाई चोट! भड़के यूजर्स