Pakistan-Turkey Relations: दुनिया की राजनीति में दोस्ती और रणनीतिक हित अक्सर एक-दूसरे के साथ चलते हैं। भारत और तुर्की के रिश्तों में उतार-चढ़ाव के बीच अब पाकिस्तान के साथ बढ़ती नजदीकी एक बार फिर चर्चा में है। आर्थिक संकट और कर्ज के दबाव से जूझ रहे पाकिस्तान को तुर्की का लगातार मिलता समर्थन भारत के लिए रणनीतिक चिंता का विषय बनता जा रहा है।
खास बात यह है कि दोनों देशों के बीच अब रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में सहयोग को और व्यापक बनाने की कोशिश हो रही है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि इस डील से भारत की क्यों चिंता बढ़ सकती है। आइए समझते है क्या है इसके मायने।
तुर्की-पाकिस्तान की दोस्ती भारत के लिए बनी सिरदर्द
लंबे समय से तुर्की भारत के खिलाफ बयानबाजी करता रहा है। चाहे वह कश्मीर मुद्दा हो या फिर कोई और, इसी बीच अब पाकिस्तान और तुर्की के बीच रक्षा सहयोग होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक तुर्की ने पाकिस्तान को ड्रोन, इलेक्ट्रोनिक वारफेयर और एयरोस्पेस तकनीक में मदद देने का प्रस्ताव दिया है।
इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर में भी तुर्की ने पाकिस्तान को घातक ड्रोन की सप्लाई की थी जिसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया था। तुर्की को ड्रोन सुपर पावर कहा जाता है और उसके पास कई घातक और शक्तिशाली ड्रोन है।
भारत की क्यों बढ़ी चिंता
इस डील से भारत की चिंता बढ़ना लाजमी है क्योंकि पाकिस्तान की सैन्य ताकत में इजाफा, ड्रोन युद्ध की चुनौती, दो मोर्चों पर रणनीतिक दबाव, तुर्की के पाकिस्तान पक्ष में रूख, रक्षा तकनीक का साझा विकास समेत कई चीजें शामिल है।
जो कहीं ना कहीं भारत की चिंता बढ़ा सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान को किसी तीसरे देश से मिलने वाला अतिरिक्त तकनीकी और रक्षा सहयोग क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
यह भी पढ़े - US-Iran War: ट्रंप के चीन पहुंचते ही अमेरिका ने ईरान पर कर दिया भीषण हमला! केशव द्वीप पर उठा आग का गुब्बार