एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक की कार्यकारी अधिकारी शिवॉन जिलिस ने एलन मस्क के साथ अपने रोमांटिक रिश्ते के खत्म होने की पुष्टि की है। जिलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनका रिश्ता बिना किसी चेतावनी के महज एक हफ्ते के भीतर खत्म हो गया। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों आगे भी अच्छे दोस्त और सह-माता-पिता बने रहेंगे।

जिलिस ने कही ये बात

जिलिस ने लिखा कि प्यार में होने से लेकर एक हफ्ते में बिना किसी चेतावनी के अलग होने तक का सफर मुश्किल है, लेकिन कभी-कभी ऐसा ही होता है, उनका यह बयान उस समय सामने आया, जब कुछ सार्वजनिक ट्रैकिंग अकाउंट्स ने बताया कि मस्क ने एक्स पर उन्हें फॉलो करना बंद कर दिया है।

अपने रिश्ते को याद करते हुए जिलिस ने कहा कि वह इस बात के लिए आभारी हैं कि वह मस्क को समझ, स्थिरता और प्रेम का एहसास करा सकीं, उन्होंने लिखा कि उन्हें खुशी है कि वह मस्क को ऐसा प्यार दे पाईं, जिसमें गहरी समझ, देखभाल, शांति और स्थिरता थी।

मस्क को खुशी देना अच्छा लगता था- जिलिस

जिलिस ने अपने परिवार और घर को मस्क के लिए एक सुरक्षित और खुशहाल जगह बताया, उन्होंने कहा कि उनका घर ऐसा स्थान था, जहां मस्क का स्वागत खुशी और प्यार के साथ होता था और जहां वह अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय के लिए सुकून पा सकते थे, उन्होंने लिखा कि उन्हें मस्क के लिए सुरक्षा, शांति और प्यार का माहौल तैयार करना अच्छा लगता था और जब वह परेशान होते थे तो उनके चेहरे पर मुस्कान वापस लाना उन्हें खुशी देता था, साथ ही उन्होंने कहा कि वह उन्हें बहुत याद करेंगी।

जिलिस ने अपने बच्चों का जिक्र करते हुए कहा कि रिश्ते के खत्म होने के बावजूद वह उनके लिए बेहद आभारी हैं। मस्क और जिलिस के चार बच्चे हैं, जिनका जन्म 2021 से 2025 के बीच हुआ। जिलिस ने कहा कि उनके बच्चे उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी हैं।

चार खूबसूरत बच्चों के लिए आभारी हूं- जिलिस

उन्होंने उम्मीद जताई कि मस्क और वह भविष्य में अच्छे दोस्त और सह-माता-पिता बने रहेंगे, उन्होंने लिखा, मैंने उन्हें जिंदगी से भी ज्यादा प्यार किया है... बहुत कुछ खोया है, लेकिन हमारे चार खूबसूरत बच्चे हैं, जिनके लिए मैं बेहद आभारी हूं।

अपने पोस्ट के अंत में जिलिस ने कहा कि वह इस समय दुखी हैं, लेकिन मस्क की गहराई से परवाह करती हैं और हमेशा उनकी खुशी की कामना करती रहेंगी। मस्क और जिलिस के रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से लंबे समय से चर्चा होती रही है। दोनों के बीच संबंध और उनके बच्चों को लेकर पहले भी मीडिया में रिपोर्टें सामने आती रही हैं।

 ये भी पढ़ें- आज 15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं; जानें मौसम का ताजा अपडेट