बॉलीवुड के चर्चित कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फैंस को एक बार फिर खुशखबरी दी है। दोनों ने घोषणा की है कि वे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
View this post on Instagram
कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए यह खबर दी, जिसमें वे अपनी बेटी सराया के साथ नजर आए और हाथों में छोटे सफेद क्रोशिया वाले बेबी सॉक्स पकड़े हुए थे।

सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी
कियारा और सिद्धार्थ ने संयुक्त पोस्ट में लिखा,एक बार फिर सबसे बड़े तोहफ़े के साथ धन्य महसूस कर रहे हैं। हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हैं। पोस्ट सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों ने कपल को बधाइयां देनी शुरू कर दीं।

करण जौहर ने कमेंट करते हुए अपना प्यार जताया। वहीं करीना कपूर खान ने लिखा, मम्मी और डैडी फिर से यैय्य। परिणीति चोपड़ा, रकुल प्रीत सिंह, अथिया शेट्टी, भूमि पेडनेकर, पत्रलेखा, सोभिता और मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारों ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं।
2023 में हुई थी शादी
कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 में राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। जुलाई 2025 में कपल ने अपनी पहली संतान, बेटी सराया का स्वागत किया था।
अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा भी दोनों ने बेहद खास अंदाज में की थी। उस समय उन्होंने बच्चों के छोटे मोज़ों की तस्वीर शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया था।

मदरहुड को लेकर कियारा ने कही थी खास बात
कियारा ने पिछले साल वोग इंडिया से बातचीत में मदरहुड के अनुभव को बेहद खास बताया था। उन्होंने कहा था कि बेटी के साथ बिताए छोटे-छोटे पल उनके लिए बेहद कीमती हैं। अभिनेत्री के मुताबिक, मदरहुड ने उन्हें और ज्यादा फोकस्ड और महत्वाकांक्षी बनाया है।

वर्क फ्रंट पर भी व्यस्त हैं दोनों
काम की बात करें तो कियारा को हाल ही में यश स्टारर 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में देखा गया।

दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा 'द वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में नजर आए, जो 25 सितंबर को रिलीज हुई थी।
ये भी पढ़ें: 'मेरी चोली पर ...', रक्षा बंधन ऐड विवाद पर कृति सेनन ने तोड़ी चुप्पी, करीना कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन