Dakota Johnson News: हॉलीवुड अभिनेत्री डकोटा जॉनसन (Dakota Johnson) ने अपने डेटिंग एक्सपीरियंस को लेकर किए गए खुलासे से हॉलीवुड ही नहीं दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया है। अपने निजी संबंधों को लेकर उन्होंने ऐसा मजाक किया है, जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। मशहूर शो Saturday Night Live (SNL) में होस्ट के तौर पर पहुंचीं डकोटा ने कुछ म्यूजिशियंस के साथ अपने रिश्तों पर चुटकी लेते हुए कहा कि उनमें से कुछ लोग बिस्तर में बेहद खराब थे। उनके इस बयान ने शो के दौरान दर्शकों का ध्यान खींचा।

डेटिंग और म्यूजिशियंस पर डकोटा का मजेदार तंज
डकोटा जॉनसन अपने आने वाली फिल्म Verity के बारे में बात कर रही थीं। उन्होंने फिल्म को एक साइको-सेक्सुअल इरॉटिक थ्रिलर बताया। इसके बाद उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और म्यूजिशियंस के साथ डेटिंग को जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि म्यूजिशियंस को डेट करना भी किसी इरॉटिक थ्रिलर से कम नहीं है।

डकोटा ने कहा कि कुछ म्यूजिशियंस जूते तक नहीं पहनते, तो कुछ बिस्तर में बेहद खराब होते हैं। हालांकि, उनके मुताबिक, इन सभी के मैसेज उनके डीएम में आते रहते हैं। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि कुछ लोग कॉन्सर्ट से मर्चेंडाइज लेकर लौटते हैं, जबकि वह कॉन्सर्ट से ढाई साल तक चलने वाला रिश्ता लेकर लौटती हैं।
Chris Martin के साथ करीब आठ साल रहा रिश्ता

डकोटा जॉनसन की सबसे चर्चित रिलेशनशिप कोल्डप्ले (Coldplay) के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन के साथ रही है। दोनों के बीच 2017 में डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। उनका रिश्ता कई साल तक चला और इस दौरान दोनों की सगाई की खबरें भी आईं। हालांकि, 2025 में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई।
Role Model को भी कर चुकी हैं डेट
क्रिस मार्टिन के अलावा डकोटा का नाम अमेरिकी सिंगर-सॉन्गराइटर Role Model के साथ भी जुड़ा। उनका असली नाम टकर पिल्सबरी (Tucker Pillsbury) है। दोनों के रिश्ते की चर्चा 2025 के आखिर में शुरू हुई थी। हालांकि, अगस्त 2026 में सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
डकोटा का नाम इससे पहले वेल्श इंडी रॉक बैंड Drowners के फ्रंटमैन मैथ्यू हिट (Matthew Hitt) के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों के बीच कई बार रिश्ता बना और टूटा, जिसके बाद 2016 में उनके अलग होने की खबरें आई थीं।
Machine Gun Kelly के साथ भी जुड़ा नाम

हाल ही में डकोटा जॉनसन का नाम म्यूजिशियन Machine Gun Kelly के साथ भी जोड़ा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की नजदीकियों की चर्चा जुलाई 2026 में टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift) और ट्रैविस केल्स (Travis Kelce) की शादी में मुलाकात के बाद शुरू हुई। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते की स्थिति को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं किया है।
SNL पर Taylor Swift की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच
डकोटा जॉनसन के मोनोलॉग के दौरान टेलर स्विफ्ट की एंट्री भी चर्चा का हिस्सा बनी। शो में टेलर को डकोटा की कथित थेरेपिस्ट के रूप में पेश किया गया। डकोटा के डेटिंग से जुड़े मजाक और टेलर की इस एंट्री ने शो को और मनोरंजक बना दिया। डकोटा जॉनसन का यह मोनोलॉग उनके फिल्मी प्रोजेक्ट के साथ-साथ उनकी चर्चित निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में आ गया।
यह भी पढ़ें : तेज प्रताप ने खोले शादी के राज, ऐश्वर्या राय पर लगाया बड़ा आरोप; कहा-पुराने बॉयफ्रेंड से...