मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों के साथ खास अंदाज में यह त्योहार मनाया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने भाइयों के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें साझा कीं और उन्हें अपना "पार्टनर इन क्राइम" बताया।
प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "रक्षाबंधन की शुभकामनाएं उन सभी लोगों को जो आज यह त्योहार मना रहे हैं। मेरे दोनों पार्टनर इन क्राइम, खुशियों और जिंदगी के हर पल के साथी के लिए ढेर सारा प्यार।"
शेयर की गई तस्वीरों में प्रीति अपने भाइयों के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में उनके भाई उन्हें गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वहीं, अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने भी अपने भाई निगेल डी'सूजा के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने राखी बांधते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और मजाकिया अंदाज में लिखा कि हर साल यह लड़ाई होती है कि एक-दूसरे को कौन ज्यादा प्यार और तोहफे देगा।
जेनेलिया ने लिखा, "बड़ी बहन को हमेशा गिफ्ट देने और प्यार करने वाली होना पड़ता है, लेकिन इस बार निगु पिगु ने छोटे गैंग की मदद ली और जीत गए।"
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर कंगना संग बाबा रामदेव की कड़वाहट खत्म: भेजा खास तोहफा, क्या कहा आप भी जानिए?