Baba Ramdev vs Kangana Ranaut: हाल ही में योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रनौत के बीच विवाद देखने को मिला। सांसद कंगना द्वारा जंतर-मंतर पर 'जेन-जी' प्रदर्शनकारियों को गटरछाप कहने वाले बयान से शुरू हुआ विवाद एक दूसरे पर बयानबाजी तक जा पहुंचा। लेकिन दोनों के बीच चल रहा विवाद आज रक्षाबंधन पर खत्म होता दिखाई दे रहा है, क्योंकि बाबा रामदेव की तरफ कंगना को रक्षाबंधन पर्व पर मिठाई और गिफ्ट भेजा गया है।
रिश्ता सामान्य करना चाहते हैं बाबा रामदेव
योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा सांसद कंगना रनौत के बीच चल रही बयानबाजी और विवाद खत्म होता दिख रहा है। आपको बता दें कि पुराने विवाद को खत्म करने की पहल बाबा रामदेव की तरफ से की गई है। बाबा रामदेव ने कंगना को आज राखी के खास मौके पर मिठाइयां और गिफ्ट भेजे हैं। उन्होंने कंगना से चल रहे विवाद को खत्म कर रिश्ता सामान्य करना चाहते हैं।
डाक से बाबा रामदेव ने कंगना को भेजा तोहफा
बाबा रामदेव ने कहा बाई पोस्ट बहन कंगना रनौत को गिफ्ट और मिठाई भेज रहे हैं। किसी कारण देश में नफरत नहीं होनी चाहिए और न ही बैर होना चाहिए। हमने बैर का परित्याग कर दिया है।
बाबा रामदेव करेंगे कंगना को फोन
तोहफा और मिठाई भेजने के साथ-साथ बाबा रामदेव कंगना को फोन भी करेंगे। बाबा रामदेव ने कहा कि इस विवाद को खत्म करने के लिए वह कंगना को बोलेंगे - "बहन कंगना रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं."