राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन को बॉलीवुड की कई हस्तियों का समर्थन मिल रहा है। इसी बीच फिल्ममेकर और अभिनेता अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है, जिसे सरकार पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है।
अनुराग कश्यप की पोस्ट हुई वायरल
अनुराग कश्यप अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा, “दो डरपोक, 40 हजार गुलाम, लाखों बहादुर।” उनकी इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। हालांकि, पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है।
View this post on Instagram
क्यों हो रहा है दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन?
युवाओं के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठा रही है। इसके साथ ही सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। इस प्रदर्शन के जरिए पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में गड़बड़ियों को लेकर अपनी आपत्तियां सामने रखी हैं। वहीं, अनुराग कश्यप की सोशल मीडिया पोस्ट ने भी इस विरोध प्रदर्शन के बीच लोगों का ध्यान खींचा है।
ये भी पढ़ें- तेज प्रताप ने खोले शादी के राज, ऐश्वर्या राय पर लगाया बड़ा आरोप; कहा-पुराने बॉयफ्रेंड से...