UPSSSC PET Exam City Slip 2026 OUT: UPSSSC द्वारा PET 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप उपलब्ध कराए जाने की सूचना दी गई है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए उम्मीदवारों को पता चल सकेगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी, जिससे वे यात्रा की तैयारी समय रहते कर सकेंगे।
यहां से करें डाउनलोड
यूपी पीईटी 2026 की सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर उपलब्ध 'Important Announcement' सेक्शन में सिटी स्लिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और जेंडर जैसी जानकारी दर्ज करके कैप्चा कोड भरें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर सिटी स्लिप दिखाई देने के बाद इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइमिंग
दी गई जानकारी के अनुसार, यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। परीक्षा राज्य के 60 जिलों में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। जानकारी के अनुसार पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक। और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर
अभ्यर्थी ध्यान दें कि सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी और यात्रा की योजना बनाने के लिए होती है। इसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग से जारी प्रवेश पत्र आवश्यक होगा।
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा पैटर्न 2026
यूपी पीईटी परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित है, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक की कटौती होगी। इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्नों का उत्तर सावधानीपूर्वक देना चाहिए और बिना जानकारी के अनुमान लगाने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें: अंत से आरंभ तक में सनी देओल का दमदार लुक वायरल, नवंबर में होगी रिलीज!