Sahara Refund Portal: सहारा समूह मे अपनी कमाई का पैसा लगाकर फंसे हुए निवेशकों के लिए खुशखबरी। केंद्र सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल को फिर से खोल दिया है। पोर्टल चालू होने से करीब 20 लाख लंबित दावों की जांच की फाइल एक बार फिर से खुलेगी। निवेशक अपना पैसा वापस पाने के लिए ऑनलाइन क्लेम कर सकते हैं। हम आपको बताने वाले हैं कि आपका पैसा भी सहारा में अटका है तो जानिए कैसे घर बैठे क्लेम करें।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जागा सहकारिता मंत्रालय
सहकारिता मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक बार फिर से पोर्टल को शुरू कर दिया है। इस पोर्टल के जरिए तकरीब 42 लाख जमाकर्ताओं को 9,267 करोड़ रुपये की राशि वापस किए गए है। यह पोर्टल मुख्य तौर पर सहारा समूह की 4 प्रमुख सोसायटियों, सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी के पात्र निवेशकों को रिफंड दिलाने के लिए बनाया है।
सहारा रिफंड पोर्टल पर क्लेम कैसे दर्ज करें?
सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन करने का तरीका बताते हैं।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (https://mocrefund.crcs.gov.in/depositor/#/home) पर लॉगिन करें।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना आधार से जुड़ा फोन नंबर उसमें डाले और ओटीपी के जरिए सत्यापन करें।
इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी सदस्यता संख्या, जमा खाता संख्या और सोसायटी का नाम भरें।
यदि आपने चारों सोसायटियों में पैसा लगाया है,तो सभी दावों को अलग-अलग नहीं बल्कि एक ही आवेदन फॉर्म में भरे।
अंत में जमा राशि के प्रमाण संबंधी कागजात अपलोड कर फॉर्म जमा करें और रसीद संख्या जरूर लें।
आवेदन की 30 दिन में होगी स्क्रूटनी
ऑनलाइन क्लेम दर्ज होने के बाद सत्यापन प्रक्रिया शुरू होगी। सहारा ग्रुप ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज 30 दिनों में निवेशकों के दावों और दस्तावेजों की स्क्रूटनी करेगी। जिसके बाद आने वाले 15 दिनों में सरकारी तंत्र द्वारा अंतिम मंजूरी दी जाएगी। ऐसे में आवेदन की तारीख से कुल 45 दिनों में आपके दावे के बारे में आपको बता दिया जाएगा। दावा सही होने पर स्वीकृत रकम सीधे निवेशक के आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर होगी।
Sahara Refund के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए?
Aadhaar Card — Aadhaar से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है, क्योंकि OTP से verification होता है।
Aadhaar-seeded Bank Account — refund इसी खाते में भेजा जाता है; बिना Aadhaar-seeded account के claim submit नहीं किया जा सकता।
Membership Number — Sahara cooperative society का membership number।
Deposit Account Number — जिस account में आपका पैसा जमा था।
Deposit Certificate / Passbook — जमा राशि का प्रमाण; इसकी copy/upload मांगी जाती है।
Claim Request Form — portal से generate होने वाला form, जिसे निर्देश के अनुसार photograph और signature के साथ upload करना होता है।
PAN Card — यदि कुल claim ₹50,000 या उससे अधिक है, तो PAN अनिवार्य है।
ये कागज तैयार रखें
रिफंड फॉर्म को भरते समय किसी तरह की गड़बड़ी न हो उसके लिए पहले से ही दस्तावेजों को स्कैन कर लें। क्लेम के लिए निवेशक का आधार कार्ड, आधार से लिंक फोन नंबर और आधार से जुड़े बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। सहारा सोसाइटी में पैसा जमा करते समय मिली मूल रसीद, पासबुक या निवेश प्रमाणपत्र (बॉन्ड) आदि भी मांगे जा सकते हैं। दस्तावेजों में दर्ज सदस्यता संख्या, अकाउंट नंबर और नाम का सही मिलना चाहिए। मूल जमाकर्ता की मृत्यु हो चुकी है, तो कानूनी उत्तराधिकारी या नॉमिनी को संबंधित कानूनी दस्तावेज और मृत्यु प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। नाम या बैंक विवरण में कोई गलती होने पर रिफंड अटक सकता है, इसलिए पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने से पहले अपने सभी कागजात अच्छी तरह जांच लें।
किन Sahara Societies के लिए portal है?
CRCS-Sahara refund व्यवस्था इन चार cooperative societies के eligible depositors के लिए है:
1. Humara India Credit Cooperative Society Ltd.
2. Sahara Credit Cooperative Society Ltd.
3. Saharayan Universal Multipurpose Society Ltd.
4. Stars Multipurpose Cooperative Society Ltd
हर Sahara investor इस portal से eligible नहीं है। Sahara की दूसरी कंपनियों के bonds/OFCD आदि के claims की प्रक्रिया अलग हो सकती है।
अगर पुराना क्लेम रिजेक्ट डेफिसिएंसी में है
अगर पहले आवेदन करने पर deficiency या payment failure आया था. तो नया claim शुरू करने के बजाय संबंधित resubmission portal से कमी को सुधारकर फिर से उसे जमा करें।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Election Result Today: 309 निकायों की मतगणना, BJP का कमल खिलेगा या कांग्रेस को मिलेगा साथ?