Gold Rates India : आम लोगों के लिए इस समय सोना खरीदना किसी सपने को पूरा करने जैसा है। हो भी क्यों ना लगातार बढ़ती कीमतों ने सोना खरीदने वालों पर लगाम लगा दी थी। अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आने वाले दिनों में सोने की कीमत को समझिए। अब जरा ठहरिए क्योंकि आज हम आपको एक बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं। आने वाले समय में गोल्ड़ रेट में बड़ी गिरावट दर्ज किए जाएगी। जी हां जैसा ही आज सोने के दामों में तेजी से जो गिरावट दर्ज की गई है। उसके बाद एमसीएक्स पर भाव तकरीबन 1,800 गिराकर 1,54,544 रूपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है। अब बात करते हैं बीते शुक्रवार की तो बता दें कि फेड के सख्त रूख अपनाने के बाद निवेशकों ने मुनाफा किया। इससे ग्लोबल मार्केट पर गोल्ड का दबाब बढ़ गया है। आने वाले समय में अमेरिकी रोजगार के आंकड़े, डॉलर की चाल और रूपये की कमजोरी सोने की कीमतों के लिए काफी ज्यादा अहम रहेगा। अब विशेषज्ञों की बात कि जाए तो कमजोर रुपया घरेलू बाजार में सोने की कीमतों को कुछ सपोर्ट दिया जा सकता है।
शुक्रवार के हिसाब से आज सोने में भारी गिरावट
आज सोने के भाव में भारी गिरवाट दर्ज की गई है। MCX पर सोने का रेड 1,800 रूपये गिरकर 154544 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। फेड चेयर केविन वॉश ने शुक्रवार को पहले ही संकेत दे दिए थे। मेटल्स के रेट की बात की जाए तो 2-3 की गिरावट के साथ बंद हुई। 28 अगस्त को कॉमेक्स गोल्ड 4,678 डॉलर प्रति औंस के ऊपर जा पहुंचा था। लेकिन बाद में भारी गिरावट के साथ 4,512 डॉलर पर आ पहुंचा। कारोबारी सेशन के आधार पर सोने में 3.56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एसीएक्स पर अक्तूबर माह में कॉन्ट्रैक्ट 1.63% की गिरावट के साथ 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। दोपहर के समय साल 1,60,000 रुपये के आंकड़े को भी पार कर गया था।
एनालिस्ट ने सोने की कीमत पर दी बड़ी अपडेट
बोनांजा पोर्टफोलियो के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट व विशेषज्ञ नपेंद्र यादव द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, घरेलू बाजार में इस समय रुपये की चाल बेहद खास है। अगर रुपया कमजोर होता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की गिरावट का असर एमसीएक्स पर कम हो सकता है। ऐसे में शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट पहले से ही दर्ज की जा चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में एक बार फिर से 3% की गिरावट मान लेना अभी सही नहीं होगा। एक सप्ताह में कोई नया जियो-पॉलिटिकल टेंशन या आर्थिक घटना भी मार्केट की कंडिशन को बदल सकती है।
विशेषज्ञों ने माना अगर खरीदारी हुई ज्यादा तो गिरावट असंभव
गोल्ड में फिलहाल करैक्शन का समय है, क्योंकि हाल में कीमत 1.63-1.66 लाख के अपर लेवल पर नहीं टिक पाई। इसके बाद निवेशकों ने मुनाफाखोरी शुरु कर दी है। वर्तमान समय की बात की जाए तो सोने में तेजी का ट्रेंड खत्म होने की संभावना फिलहाल अभी नहीं देखी जा सकती। क्योंकि कीमत 20 दिन के औसत अनुमान से ऊपर है। विशेषज्ञों की माने तो 1,54,000-1,55,000 रूपये का लेवल खास रहेगा। अगर इस रेंज पर खरीदारी लौटती है, तो सोना फिर से ऊपर जा सकता है, यह लेवल टूटने में और गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन कितनी जल्दी गिरावट होगी यह तय कर पाना अभी संभव नहीं है।
किन फैक्टर्स पर होगी पैनी नजर?
बाजार पर नजर डाली जाए तो रोजगार के आंकड़ों पर इसे नॉन-फॉर्म, पेरोल, बेरोजगारी दर और ADP रोजगार के आंकड़े अहम होंगे। अमेरिकी जॉब मार्केट कितना मजबूर है, और आगे ब्याज दरों को लेकर फेड का रुख कैसा रह सकता है। विशेषज्ञों की माने तो एमसीएक्स गोल्ड को सपोर्ट दे सकती है। इंटरनेशनल मार्केट के मुकाबले भारत में सोने के दाम को लेकर गिरावट कम ही दर्ज की जाएगी। लेकिन 1 लाख के कम दर्ज की जाएगी। अगर इन फैक्टर्स पर इस समय विशेषज्ञ अपनी पैनी नजर रखे हुए हैं।
यह भी पढ़ें : सुस्त बाजार में मुनाफे का मौका! निवेशक कैसे बनाएं कमाई की दमदार रणनीति?