इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में Skoda ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसी बीच Skoda अपनी छोटी इलेक्ट्रिक SUV Epiq के Sportline वेरिएंट को दुनिया के सामने पहली बार पेश करने जा रही है। बात दें कि Epiq Sportline का Public Debut Paris Motor Show 2026 में होगा, जहां कंपनी अपनी नई Electric Range को भी दिखाएगी। जानकारी के मुताबिक ये यह Epiq का नया Trim है, इसलिए इसे नई कार या नई जनरेशन कहना सही नहीं होगा।
Epiq और Peaq को मिलाकर अब तक 70,000 से ज्यादा Orders
कंपनी के मुताबिक Sportline वेरिएंट में Sportline Family से जुड़े खास Design Elements दिए जाएंगे, जिससे इसका लुक Regular Epiq के मुकाबले ज्यादा Sporty नजर आएगा। बता दें कि Paris Motor Show में Epiq Sportline के साथ बड़ी Electric SUV Peaq भी मौजूद रहेगी। कंपनी के अनुसार Epiq और Peaq को मिलाकर अब तक 70,000 से ज्यादा Orders मिल चुके हैं।
Epiq Sportline में क्या होगा खास?
बता दें कि Skoda ने अभी Sportline वेरिएंट की पूरी Design Details के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने Teaser के जरिए इसकी पहली झलक दिखाई है। Sportline नाम आमतौर पर Skoda की कारों में ज्यादा Sporty Exterior और Interior Treatment को दर्शाता है। ऐसे में Epiq Sportline में Dark या Black Styling Elements, Sporty Wheels और अलग Interior Finish जैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, हालांकि बता दें कि कंपनी ने इन सभी चीजों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है, इसलिए फिलहाल इतना कहना सही है कि कंपनी इस वेरिएंट को Regular Epiq से अलग Sporty Look देने की तैयारी में है।
Epiq पहले से ही Skoda की है छोटी EV
बता दें कि Epiq कंपनी Skoda की सबसे छोटी और सबसे किफायती Electric SUV है। इसका Production Model मई 2026 में सामने आया था। इस SUV में पावर की बात करें तो इसमें 38.5kWh और 55kWh Battery Options मिलते हैं। बड़े Battery Pack वाले Epiq 55 में 211hp Power और 290Nm Torque वाला Front-Mounted Electric Motor मिलता है। इस वेरिएंट की कंपनी द्वारा बताई गई अधिकतम Range 440km है। Epiq में फीचर्स भी दमदार दिए गए है इसमें 13-inch Touchscreen, Panoramic Sunroof, 360-Degree Camera और ADAS जैसे Features भी उपलब्ध हैं, हालांकि Sportline Version में Powertrain या Range में कोई बदलाव होगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- Explainer: पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग के नियमों में बदलाव की तैयारी, जानें नए ड्राफ्ट में क्या है खास
Paris में होगी पहली Public Showcase
कंपनी Paris Motor Show में पहली बार Epiq Sportline की Public Showcase करेगी। बात दें कि 13 अक्टूबर से शुरू होगी और शो 18 अक्टूबर तक चलेगा। जानकारी के मुताबिक Skoda के Stand पर कुल 15 Vehicles प्रदर्शित किए जाएंगे। कंपनी के लिए यह Show खास है क्योंकि इस साल Epiq और Peaq के साथ उसकी Electric Portfolio का विस्तार हुआ है। अभी Epiq Sportline की कीमत और Detailed Technical Specifications घोषित नहीं की गई हैं। वहीं, भारत में इस Sportline Variant को लाने की भी Skoda ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है इसलिए फिलहाल इसे Global Debut के तौर पर देखना सही होगा।