MadhyaPradesh : मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल मंदिर के तीसरी मंजिल पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ मच गई। दरअसल यह धक्कामुक्की करंट फैलने की अफवाह फैलने से शुरू हुई। जिसे सुनते हुए खुद को बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई। सभी मंदिर परिसर से बाहर निकले के लिए एक दुसरे को धक्कामुक्की करने लगे।

बैरिकेडिंग में करंट के फैलाई अफवाह

महाकाल मंदिर के ऊपरी मंजिल में स्थित श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने बैरिकेडिंग के अंदर डीपी के पास करंट होने की बात कही। इस अफवाह को सुनकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल भी हो गए। घायलों को वहां मौजूद पुलिस ने तत्काल चरक अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

घायलों में ज्यादातर लोग उज्जैन और ग्वालियर की महिलाएं

घायलों में हिंदू बाई, सागर और लक्ष्मीबाई हैं, जो उज्जैन के ही निवासी बताए गए हैं। वहीं 2 अन्य घायल महिलाएं खुशी और सोनम ग्वालियर की बताई जा रही हैं। इसमें कुछ को भगदड़ के दौरान सांस लेने में दिक्कत हुई तो कुछ के पैरों में गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद पुलिस ने फिलहाल स्थिति को संभाल लिया है।

नागचंद्रेश्वर मंदिर के साथ अन्य 2 स्थानों पर भी बिगड़े हालात

नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के साथ हुई इस घटना के साथ-साथ आज 2 अन्य स्थानों से भी हालात बेकाबू हो गए। पहली घटना नीलकंठ द्वार पर करंट फैलने की अफवाह से शुरू हुई। दूसरी घटना हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेंडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का अधिक दबाव बढ़ने से कतार में खड़े श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हुई।

'मैं प्रशांत किशोर ईश्वर की शपथ लेता हूं...' जन सुराज पार्टी के संस्थापक की बिहार राजनीति में एंट्री

Written By: MADHVI TANWAR