रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही खूब चर्चा में है। अब फिल्म से जुड़ा एक भोजपुरी ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

हालांकि, ये मेकर्स की तरफ से जारी किया गया आधिकारिक भोजपुरी ट्रेलर नहीं, बल्कि फैन-मेड वीडियो है। वीडियो में फिल्म के किरदारों और कहानी की झलक को भोजपुरी अंदाज में पेश किया गया है।

भोजपुरी में रिलीज करने की उठी मांग
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मेकर्स से फिल्म को भोजपुरी भाषा में भी रिलीज करने की मांग की है। फैंस का कहना है कि ‘रामायण’ की कहानी का यूपी-बिहार से गहरा जुड़ाव है, ऐसे में भोजपुरी दर्शकों के लिए इसका अलग वर्जन काफी पसंद किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:MP में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

हो सकता है 100 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन
जहां कई यूजर इस फिल्म को भोजपुरी में डेब करने की बात कर रहे है तो वही एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि अगर फिल्म को यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे इलाकों में भोजपुरी दर्शकों को ध्यान में रखकर प्रमोट किया जाए, तो 100 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन सिर्फ इन क्षेत्रों से हो सकता है।

6 नवंबर को रिलीज होगा पहला पार्ट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में यश भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। फिलहाल भोजपुरी ट्रेलर को लेकर फैंस की डिमांड ने फिल्म के मेकर्स का ध्यान जरूर खींच लिया है। अब देखना होगा कि क्या मेकर्स दर्शकों की इस मांग पर कोई आधिकारिक ऐलान करते हैं।