भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। वीडियो में तेज प्रताप यादव बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं, जबकि काजल राघवानी बांसुरी की धुन पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों को लेकर तरह-तरह के सवाल और कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।
बांसुरी की धुन पर डांस करती दिखीं काजल
वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके सामने काजल राघवानी डांस करती दिखाई देती हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो के सामने आते ही लोगों का ध्यान सिर्फ काजल के डांस पर नहीं, बल्कि तेज प्रताप और अभिनेत्री की साथ मौजूदगी पर भी गया।
यह भी पढ़ें:बिहार में प्रोफेसर भर्ती पर अपने ही एनडीए में क्यों उठे सवाल? चिराग की 6 मांगों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन
फैंस ने पूछा- क्या लालू परिवार में होने वाली है एंट्री?
वीडियो के कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं तो कई लोगों ने तो यहां तक पूछ लिया कि क्या काजल राघवानी लालू यादव के परिवार की बहू बनने वाली हैं? हालांकि, सोशल मीडिया पर चल रहे इन कयासों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए फैंस के कमेंट को फिलहाल सिर्फ सोशल मीडिया की अटकल के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
वीडियो ने खींचा लोगों का ध्यान
काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वहीं तेज प्रताप यादव भी अपने अलग अंदाज और सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में दोनों का यह वीडियो सामने आते ही लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें:महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे? योजना को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कौन उठा सकता है फायदा
क्या है दोनों के रिश्ते की सच्चाई?
फिलहाल वीडियो में दोनों साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन इससे किसी रिश्ते या शादी की पुष्टि नहीं होती। काजल राघवानी के लालू परिवार की बहू बनने की बातें अभी सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स के कयास हैं। जब तक दोनों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक इन चर्चाओं को अटकलों के तौर पर ही देखना सही होगा।
Written By: Shivani Gupta