US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। एक तरफ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे है, तो दूसरी तरफ अमेरिका और ईरान एक दूसरे को लगातार धमकी दे रहे है। इसी बीच अमेरिका ईरान पर अभी तक सबसे घातक हमला करने जा रहा है।

यह हमला इतना भयावह होगा कि एक बार में भारी नुकसान और लाखों लोगों पर इसका असर पड़ सकता है। डोनाल्ड ट्रंप बीते कई दिनों से ईरान को लगातार चेतावनी दे रहे है। अमेरिका के अलावा इस युद्ध में एक बार इजरायल की एंट्री ने सबका ध्यान अपनी और खींचा है। चलिए आपको बताते है उस विनाशकारी बम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

अमेरिका के विनाशकारी बम से ईरान हो जाएगा तबाह

जानकारी के मुताबिक अमेरिका अपना सबसे घातक बम, मदर ऑफ ऑल बॉम्ब से ईरान पर हमला कर सकता है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में सीएनएन से बात करने वाले अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया है। जिसके बाद से कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या ट्रंप और अमेरिका का ईरान पर यह आखिरी हमला होने जा रहा है, और इस हमले के बाद क्या ईरान पूरी तरह से खत्म हो जाएगा?

ऐसे कई तरह के सवाल जो अब उठना शुरू हो गया है। इस खबर के बाद से दुनिया के कई देशों में हलचल मच गई है। क्योंकि अगर ईरान पर इस तरह के हमले होते है तो वह चुप नहीं रहेगा, वह अपने पड़ोसी देशों पर हमला करेगा, जिससे मिडिल ईस्ट में संकट गहरा जाएगा। इस युद्ध से कई देशों में एनर्जी संकट गहरा सकता है।

क्या है अमेरिका का शक्तिशाली जीबीयू-43/बी बम?

जिस बम को लेकर चर्चा हो रही है, उसका नाम GBU-43/B Massive Ordnance Air Blast (MOAB) है। इसे आम तौर पर 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब्स' यानी सभी बमों की मां कहा जाता है। यह अमेरिकी सेना के सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बमों में शामिल है। इस बम को बड़े क्षेत्र में भारी विस्फोटक प्रभाव पैदा करने के लिए तैयार किया गया है।

इसकी खासियत इसकी विशाल विस्फोटक क्षमता है। यानि एक बम लाखों जिंदगियां तबाह कर सकता है। माना जा रहा है कि अगर अमेरिका इस तरह के हमले करते है तो ईरान को बहुत ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।