Strait of Hormuz: दुनिया के सबसे चर्चित समुद्री मार्गों में से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार दहल चुका है। ईरान की सेना ने गुरुवार को बताया कि होर्मुज में चार तेल टैंकरों में विस्फोट हुए हैं। सेना ने कहा कि इन जहाजों ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया और वे इस रणनीतिक जलमार्ग के उन इलाकों में चले गए, जिन्हें ईरान प्रतिबंधित मानता है।

इस जलमार्ग में अभी भी टैंकरों पर हमले हो रहे हैं, जबकि यहाँ आवाजाही फिर से बढ़ गई है। साथ ही, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीदें भी हैं। जिसका असर तेल की कीमतों में आई गिरावट के रूप में देखा जा सकता है।

हमले से दहला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

जानकारी के मुताबिक ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना ने बताया कि बुधवार को दो सुपरटैंकरों में विस्फोट हुए, जिससे वे बेकार हो गए। इन टैंकरों ने एक ऐसे रास्ते का इस्तेमाल न करने की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था, जिसे ईरान ने "अनधिकृत मार्ग" बताया है।

रॉयटर्स तुरंत ईरान के इस दावे की पुष्टि नहीं कर सका। ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि ये दोनों जहाज "नौसैनिक बारूदी सुरंगों (नेवल माइन्स) से टकराने के बाद फट गए"। साथ ही, मीडिया ने इन घटनाओं का वीडियो फुटेज भी प्रसारित किया। जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है कि क्या आने वाले सालों में स्थिति चिंताजनक हो सकती है।

कच्चे तेल की कीमतों में हुआ बड़ा उलटफेर

बीते दिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी। तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे तक पहुंच गया था। लेकिन अब एक बार इसमें में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। तेल 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास तक पहुंच चुका है। यानि अगर रेट ऐसे ही बढ़ते है तो आने वाले दिनों में स्थिति और चिंताजनक हो सकती है।

क्या फिर शुरू होगा महायुद्ध?

बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच एक बार बयानबाजी शुरू हो चुकी है। IRGC के मुख्य कमांडर ने अमेरिका को लेकर एक बार फिर ईरान ने खुली धमकी दे दी है और साफ कहा है कि अगर अमेरिका की तरफ से किसी भी प्रकार की गलती की जाती है तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ ने भी धमकी दे दी है, और साफ कहा है कि अमेरिका ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है।

 यह भी पढे़ - 'हम उन्हें रोक नहीं...' रूसी तेल खरीद को लेकर यूरोपीय सांसदों के बयान ने बढ़ाई हलचल, भारत का किया जिक्र, जानें सबकुछ