India Beat New Zealand 2nd ODI Match: शनिवार को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे मैच में गुरनूर बराड़ ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जिससे टीम इंडिया ने 4 रन से जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए, भारत के लिए बराड़ (4/30) सबसे सफल गेंदबाज रहे। उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड की पूरी टीम 41 ओवर में सिर्फ 134 रन पर सिमट गई।

135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और टीम 47 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गई। भारत जब 113/7 पर पहुंचा तो बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। उस समय भारत डेकवर्थ लुई नियम (DLS) पार स्कोर से 4 रन आगे था, जिससे उन्हें जीत मिली। इस जीत के साथ भारत ने श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है।

भारत की खराब शुरुआत

न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 47 ओवर में 135 रन का टारगेट दिया था। शुरुआत में लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन शुभमन गिल (0) और विराट कोहली (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा (23) भी बड़ा कमाल नहीं दिखा पाए तो अक्षर पटेल को प्रमोशन (7) मिलने के बावजूद वह इसका फायदा नहीं उठा पाए।

हालांकि, श्रेयस अय्यर (46 गेंदों में 30 रन, 4 चौके और 1 छक्का) और केएल राहुल (38 गेंदों में नाबाद 26 रन, 2 चौके और 2 छक्के) ने पारी को संभाला, लेकिन जैकब डफी और काइल जैमीसन (दोनों ने 3-3 विकेट लिए) ने भारत का स्कोर 113/7 कर दिया। भारत के लिए अच्छी बात यह रही कि जब बारिश आई, उस समय शुभमन एंड कंपनी डीएलएस पार स्कोर से चार रन आगे थी और इसके चलते उन्हें एक रोमांचक जीत मिली।

134 पर सिमट गई थी कीवियों की पारी

इससे पहले न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था, लेकिन उनकी शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद विल यंग (6) और हेनरी निकोल्स (11) भी बड़ा कमाल नहीं दिखा सके।

तीन बड़े झटके लगने के बाद लग रहा था कि विकेट की पतझड़ शुरू हुई और अंत में पूरी टीम 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। कीवियों की ओर से डेरिल मिचेल ने 104 बॉल में 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जो दोनों टीमों में किसी बल्लेबाज बनाया गया एकमात्र हाफ सेंचुरी थी। लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी।

दूसरे वनडे में गेंदबाजों का जलवा

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए दूसरे मैच में गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। भारत की ओर से गुरनूर बराड़ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

हालांकि अर्शदीप सिंह को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन नई गेंद से उन्होंने काफी कसी हुई गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को आसानी से रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया। वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से काइल जैमीसन और जैकब डफी ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए तो मैथ्यू फिशर को एक सफलता प्राप्त हुई।

ये भी पढ़ें- उस्मान ख्वाजा के ‘सैंडपेपर गेट’ आरोप पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, बचाव में कही ये बात