कोच्चि: केरल के कोच्चि में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में अभिजीत दिपके शामिल होने पहुंचे। इस प्रदर्शन का नारा 'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो' (Save Democracy, Cancel SIR) रखा गया है। प्रदर्शन को 'जंतर-मंतर एट कोच्चि' नाम दिया गया है। इसमें SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विरोध जताया जाएगा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि SIR प्रक्रिया रद्द की जाए। यह विरोध मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी आयोजित किया गया है।
CEC के खिलाफ CJP पार्टी की लड़ाई तब तक जारी रहेगी
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के अभिजीत दिपके शनिवार को कोच्चि एयरपोर्ट पर 'जंतर मंतर एट कोच्चि' प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे। यह प्रोटेस्ट वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ है। इस दौरान दिपके ने कहा कि वह लोकल ऑर्गनाइज़र और एक्टर-एक्टिविस्ट प्रकाश राज के बुलावे पर कोच्चि आए हैं। उन्होंने इस प्रदर्शन को "लोगों का प्रोटेस्ट" बताया और कहा कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पार्टी की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक भारत में 'स्वतंत्र' और 'निष्पक्ष' चुनावी प्रणाली नहीं हो जाता।
देश में ऐसा एक भी राज्य नहीं है जहाँ वोट नहीं हटाए जा रहे
दिपके ने कहा कि, 13 करोड़ से ज़्यादा वोटरों के नाम हटा दिए गए हैं। हम कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि ये चुनाव फ्री और फेयर तरीके से हो रहे हैं, जब आप 13 करोड़ से ज़्यादा वोटरों के नाम हटाते हैं, जो रजिस्टर्ड वोट शेयर का 13-14 परसेंट है? पूरे देश में वोट हटाए जा रहे हैं। ऐसा एक भी राज्य नहीं है जहाँ वोट नहीं हटाए जा रहे हैं। यह भरोसा जताते हुए कि केरल के बड़ी संख्या में युवा लोग इस प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे, दिपके ने कहा कि पार्टी के डेटाबेस के अनुसार, राज्य में CJP के सबसे ज़्यादा रजिस्टर्ड सदस्य हैं।