US-Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में अमेरिका का तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर USS Theodore Roosevelt मिडिल ईस्ट पहुंच गया है। इस घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्र में हलचल बढ़ा दी है।

खास बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्प खुले हुए हैं। इस तैनाती के साथ हजारों अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक भी क्षेत्र में पहुंचे हैं।

मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बढ़ी सैन्य मौजूदगी

एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, USS Theodore Roosevelt के पहुंचने के बाद मध्य पूर्व में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इससे पहले USS George Washington और USS George H.W. Bush इस क्षेत्र में मौजूद थे। इस तैनाती के साथ हजारों अतिरिक्त अमेरिकी सैनिक भी क्षेत्र में पहुंचे हैं।

अगर इसके खासियत की बात करें तो अमेरिकी नौसेना का परमाणु ऊर्जा से संचालित एयरक्राफ्ट कैरियर है। इसकी तैनाती ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत ठहराव की स्थिति में है। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है कि क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में तबाही मचाने वाला है?

क्या मिडिल ईस्ट में शुरू होना है महातांडव

अमेरिका की बढ़ती सैन्य मौजूदगी के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या ईरान के खिलाफ फिर से बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई हो सकती है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन मार्गों में शामिल है।

यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर असर पड़ सकता है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत का रास्ता निकलेगा या क्षेत्र में सैन्य टकराव और बढ़ेगा।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत का रास्ता निकलेगा या क्षेत्र में सैन्य टकराव और बढ़ेगा। आने वाले दिनों के घटनाक्रम पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर रहेगी।

यह भी पढ़े - US-Iran War: भीषण हमले से फिर दहला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, विश्व युद्ध की आहट ने कई देशों की बढ़ाई चिंता