छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत समिट में राहुल गांधी द्वारा इटली की एक नेता के कथित ‘वोट चोरी’ संबंधी बयान का जिक्र किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विजय शर्मा ने राहुल गांधी के बयान को “अस्वीकार्य” बताया। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया को लेकर इस तरह की टिप्पणियां उचित नहीं हैं। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

विजय शर्मा ने सोनिया गांधी के इटैलियन बैकग्राउंड पर उठाए सवाल

इस संदर्भ मे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना की। इस समिट में यूरोपियन सोशलिस्ट लीडर जियाकोमो फिलिबेक ने भारत समिट 2026 में कांग्रेस के "वोट चोरी" नारे को दोहराया और कांग्रेस लीडर के कमेंट्स पर उनके जवाब पर सवाल उठाया। इसे लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के इटैलियन बैकग्राउंड को लेकर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि फिलिबेक के कमेंट्स की राहुल गांधी की तारीफ़ "मंज़ूर नहीं" है। 

डिप्टी CM विजय शर्मा ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और डिप्टी CM विजय शर्मा  ने कहा कि, जो कोई इटली से शादी करके इंडिया आया है, उसे यहां स्वीकार किया जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इटली के दूसरे पॉलिटिशियन इंडिया आएं, कांग्रेस के नारे लगाएं, हमारे प्राधानमंत्री के खिलाफ बोलें और विपक्ष के नेता इसकी तारीफ़ करें। उन्होंने कहा कि क्या कोई इटैलियन पॉलिटिशियन इंडिया आकर 'वोट चोर, गद्दी छोड़' का नारा लगाएगा और लोकसभा विपक्षी पार्टी (LoP) ताली बजाएगा? उन्होंने कहा यह किसी भी तरह से मंज़ूर नहीं है। राहुल गांधी ने पहले भी इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत के संवैधानिक संस्थानों को बदनाम किया है और अब वे भारतीय ज़मीन पर ऐसा कर रहे हैं। जनता देख रही है और करारा जवाब देगी।