मुंबई: महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने अजित पवार की मौत के मामले पर बयान देते हुए कहा है कि इस मामले में किसी को भी बचाने की कोशिश नहीं की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच में किसी के साथ पक्षपात नहीं होगा और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार का उद्देश्य पूरे मामले की सच्चाई सामने लाना और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करना है।
अजित पवार की एयरक्राफ्ट क्रैश में हुई मौत के जांच को लेकर उठे सवाल
दरअसल, महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत वाले एयरक्राफ्ट क्रैश की जांच के मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने कहा कि इसमें किसी को बचाने की कोई कोशिश नहीं की गई है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार इस साल 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने की कोशिश में एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। उनकी मौत को लेकर विवाद फिर से शुरू हो गया है। जिसपर चर्चा करते हुए महाराष्ट्र के मंत्री योगेश कदम ने कहा कि सरकार दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी
इस संदर्भ में मंत्री योगेश कदम ने कहा कि, हमारी स्थिति साफ है। वहीं इसे लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि अजित दादा (अजित पवार) उनके करीबी दोस्त रहे हैं। यह हमारे राज्य के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें सख्त से सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसमें किसी को बचाने की कोई कोशिश नहीं की जा रही है और रिपोर्ट जमा होने के बाद ही हम आगे कदम उठा सकते हैं।