Shehbaz Sharif: हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच जारी जंग को लेकर अब पाकिस्तान की भी एंट्री हो चुकी है। दरअसल पाकिस्तान की सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सऊदी अरब ने पाकिस्तानी सेना को भेज दिया। अब कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या बीना शहबाज शरीफ से पूछे मुनीर ने अपनी सेना को सऊदी अरब भेज दिया है।

दरअसल, पाकिस्तानी संसद ने 11 साल पहले हूती संघर्ष से खुद को दूर रखने के लिए वोटिंग की थी, लेकिन पाकिस्तान ने सऊदी अरब और तुर्किए के साथ अगस्त महीने में मक्का डिफेंस ट्रिटी पर साइन किया था। इस मामले पर शरीफ ने अपने एक्स हैंडल पर प्रतिक्रिया दी है।

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने दी प्रतिक्रिया

पाक के पीएम शहबाज शरीफ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "मैं सऊदी अरब किंगडम के खिलाफ हूथी मिलिशिया द्वारा बार-बार किए गए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें रियाद में किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाना शामिल है, जिसके कारण कई लोगों की जान गई और कई आम लोग घायल हुए हैं।

मैं सऊदी आर्म्ड फोर्सेज और कोएलिशन फोर्सेज की सतर्कता और प्रोफेशनलिज्म की तारीफ करता हूं, जिन्होंने कई बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया, साथ ही बेगुनाह लोगों की जान बचाने और किंगडम की सुरक्षा के लिए उनकी लगातार कोशिशों की भी तारीफ करता हूं।

पाकिस्तान सऊदी अरब किंगडम के लीडरशिप और लोगों के साथ मजबूती से और दृढ़ता से खड़ा है। जॉइंट डिफेंस के लिए मक्का अल-मुकर्रमा एग्रीमेंट और इसकी पॉलिटिकल और डिफेंस स्ट्रेटेजिक कमेटी द्वारा हाल ही में लिए गए फैसलों के अनुसार, किंगडम की सॉवरेनिटी, टेरिटोरियल इंटीग्रिटी और सिक्योरिटी के लिए हमारा कमिटमेंट पक्का और अटल है"।

पाकिस्तान में आसिम मुनीर का दबदबा

पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी सेना के बीच हमेशा से ही विवाद रहता है, हालांकि पाक हमेशा से ही यह दिखाता है कि रहा है कि देश में पाकिस्तान सरकार का ही दबदबा है। लेकिन अगर इतिहास उठा के देख ले तो कई बार पाक सेना ने तख्तापलट किया है। माना जा रहा है कि सरकार पर दवाब बढ़ने के बाद अब शहबाज शरीफ की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है, साथ ही उन्होंने हूती विद्रोहियों द्वारा जारी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।