Donald Trump: मिडिल ईस्ट में स्थिति लगातार चिंताजनक बनती जा रही है। बीते दो दिनों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को तबाह करने की धमकी दे रहे है। इसके अलावा अमेरिकी सेना के करीब 9 हजार जवानों के साथ अमेरिका का जंगी बेड़ा मिडिल ईस्ट के लिए रवाना हो चुका है।
जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई है कि क्या अमेरिका का ईरान पर यह आखिरी हमला होने जा रहा है और अगर ऐसा होता है तो क्या दुनिया में तबाही मचने जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
क्या तबाह हो जाएगा ईरान?
अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान को तबाह करने की धमकी दी जारी है। बीते दिन डोनाल्ड ट्रंप ने भीषण हमले की चेतावनी दी थी। वहीं आज एक बार फिर मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने साफ कर दिया है कि या तो हमला करेंगे या फिर उनके साथ डील करेंगे लेकिन यह युद्ध जल्द समाप्त होगा। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में अमेरिका की तरफ से समय-समय पर ईरान पर काफी घातक हमले किए गए है।
अमेरिका का य़े जंगी बेड़ा मचाएगा तबाही
एक बार फिर अमेरिका मिडिल ईस्ट में पैर पसार रहा है। जानकारी के मुताबिक करीब 9 हजार सैनिकों के साथ अमेरिका अपना वॉरशिप थियोडोर रूजवेल्ट मिडिल ईस्ट में भेज रहा है। मालूम हो कि अभी यूएस का दो युद्धपोत USS जॉर्ज डब्ल्यू बुश और USS जॉर्ज वॉशिंगटन पहले से वहां मौजूद हैं। वहीं अब इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहा है कि क्या इस बार महायुद्ध होने जा रहा है।
महायुद्ध से दुनिया में मचेगी तबाही
अमेरिका और ईरान के बीच कई दौर की बातचीत बेनतीजा निकली, तो वहीं दूसरी तरफ ईरान भी झुकने के लिए तैयार नहीं है। ईरान ने साफ कहा कि अगर उसकी शर्तें नहीं मानी गई तो वह भी युद्ध के लिए तैयार है। यह वजह है कि अब यह सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या दुनिया में महायुद्ध होने जा रहा है।
ऐसा इसलिए क्योंकि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो जवाबी कार्रवाई में ईरान मिडिल ईस्ट के देशों पर बमबारी करेगा। जिससे दुनिया में कई तरह के संकट पैदा हो जाएगा।
यहा भी पढ़े - 'यह बहुत जल्दी खत्म...' Donald Trump की धमकी से कांपा ईरान, मिडिल ईस्ट की तरफ रवाना हुआ ये जंगी बेड़ा, महायुद्ध की तैयारी तेज