Donald Trump: अमेरिका में अगले कुछ दिनों में मिडटर्म चुनाव होने हैं। जिसे देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पूरी तरह से एक्टिव हो गए है और एक ऐसा कारनामा कर दिया है, जिसने यूएस में रह रहे भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका की वोटर लिस्ट से 2 लाख भारतीय मूल के वोटर्स का नाम कट गया है।
इन चुनावों में ट्रंप की पार्टी को हार का डर सता रहा है। इसकी एक वजह भारतीय मूल के वोटरों का रुझान है, जो हमेशा से उनकी विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर रहा है।
क्या है डोनाल्ड ट्रंप का नया कदम?
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन का कहना है कि अमेरिकी चुनावों में मतदान का अधिकार केवल पात्र नागरिकों को मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से प्रशासन ने मतदाता पंजीकरण के रिकॉर्ड की जांच के लिए सरकारी डेटाबेस का इस्तेमाल बढ़ाया है।
मई 2026 में प्रकाशित एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने कम से कम 6.7 करोड़ मतदाता पंजीकरण रिकॉर्ड की जांच की थी। इनमें हजारों रिकॉर्ड ऐसे पाए गए, जिनकी नागरिकता या अन्य पात्रता को लेकर सवाल उठे। वहीं अब इसका असर भी दिखने लगा है, करीब 2 लाख भारतीयों के नाम कट चुके है।
भारत के खिलाफ एक्शन ले रहे है ट्रंप सरकार
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप जब से राष्ट्रपति बने है, वह लगातार अमेरिकी भारतीयों पर एक्शन ले रहे है। ट्रंप ने पहले एच-1बी वीजा को लेकर बड़ा बदलाव करने का निर्देश दिया था। इसके अलावा भारत पर लगातार टैरिफ लगा रहे है और अब करीब 2 लाख भारतीयों का वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया है।
ट्रम्प के खिलाफ उनकी अपनी रिपब्लिकन पार्टी में बगावत के संकेत दिखने लगे हैं। ट्रम्प की लोकप्रियता घट रही है। 70 प्रतिशत अमेरिकी भारतीय ट्रंप से नाखुश है।
यह भी पढ़े - टुकड़ों में बंट जाएगा Pakistan! आसिम मुनीर के नए प्लान से पड़ोसी मुल्क में हलचल तेज, पढ़े पूरी रिपोर्ट