iPhone 18 New Features: Apple के नए iPhone का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी साल 2027 में अपनी नई iPhone 18 सीरीज के तहत iPhone 18 और iPhone 18e लॉन्च कर सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन में बेहतर बैटरी, नया प्रोसेसर और कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। खास बात यह है कि इस बार Apple अपनी लॉन्च में बदलाव कर सकता है। कंपनी सभी iPhone मॉडल को एक साथ लॉन्च करने के बजाय अलग-अलग समय पर बाजार में उतार सकती है।

फरवरी से अप्रैल 2027 के बीच हो सकती है लॉन्चिंग

लीक्स और शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone 18 और iPhone 18e को फरवरी से अप्रैल 2027 के बीच पेश कर सकता है। हालांकि, मार्च 2027 में इनकी लॉन्चिंग की संभावना ज्यादा जताई जा रही है। फिलहाल कंपनी की ओर से लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

iPhone 18 और 18e का डिस्प्ले और प्रोसेसर

फीचर्स की बात करें तो iPhone 18 में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इससे यूजर्स को स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने और गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।

वहीं, iPhone 18e में 6.1 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। दोनों स्मार्टफोन में Apple का नया A20 चिपसेट मिलने की संभावना है। इससे फोन की परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी बेहतर हो सकती है।

बैटरी और कैमरे में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड

बैटरी को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, दोनों फोन में 4,430mAh की बैटरी दी जा सकती है। दावा है कि यह iPhone 17 के मुकाबले करीब 20 फीसदी बड़ी हो सकती है। इससे यूजर्स को बेहतर बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 18 में पीछे की तरफ दो 48MP कैमरे मिल सकते हैं। दूसरी ओर, iPhone 18e में 48MP का सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iPhone 18 में 18MP या 24MP का फ्रंट कैमरा मिलने की चर्चा है। इसके अलावा ज्यादा RAM और नया C2 मॉडम भी देखने को मिल सकता है।

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

संभावित कीमत की बात करें तो भारत में iPhone 18 की शुरुआती कीमत करीब 99,900 रुपये हो सकती है। वहीं, iPhone 18e को लगभग 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

हालांकि, ये कीमतें फिलहाल शुरुआती अनुमानों और लीक पर आधारित हैं। Apple ने अभी तक iPhone 18 और iPhone 18e की लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में असली जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें: घोड़ा है या चलता-फिरता खजाना? पुष्कर मेले में 'बादल' ने लूटी महफिल!