पंजाब के अमृतसर जिले में गोलीबारी की एक घटना में आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला सरपंच के बेटे की मौत हो गई। मृतक की पहचान तीरथ सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सोमवार, 26 अक्टूबर की शाम को गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने गए थे। इसी दौरान कुछ हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी। इस हमले में उनके एक दोस्त भी घायल हो गए।
गुरुद्वारा साहिब जाते समय किया हमला
अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवलजीत सिंह चहल के मुताबिक, यह घटना चीटीविंड इलाके के चीते कलां गांव में हुई। तीरथ सिंह अपने दोस्त रणजीत सिंह के साथ मत्था टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान उन पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगने से तीरथ सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके दोस्त रणजीत सिंह की जांघ में गोली लगी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीरथ सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रणजीत सिंह की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।
#WATCH | Amritsar, Punjab: Kanwalpreet Singh Chahal, SSP Amritsar, says, "This evening, a shooting incident occurred in a village called Cheeta. An individual named Tirath and a friend of his had arrived to offer prayers when they were attacked by a group of men who opened fire. Seven to eight rounds were discharged; Tirath Singh was struck by a bullet and was pronounced dead upon being taken to the hospital. His friend, Ranjeet Singh, also sustained injuries. The individuals who carried out the attack have been identified, and the police are registering an FIR naming specific individuals. These include Gurjit Singh, Gurjant Singh, Harkir Singh (alias Haki), a man known as 'Gora', and the village Nambardar. There was a long-standing personal enmity that led to today’s attack, resulting in the death of Tirath Singh. Tirath Singh’s brother, Karel Singh, is a member of the Block Samiti, and his mother is the village Sarpanch. They are associated with the Aam Aadmi Party..."
— ANI (@ANI) October 26, 2026
मृतक की मां गांव की सरपंच
पुलिस के अनुसार, तीरथ सिंह की मां गांव की सरपंच हैं, जबकि उनके भाई ब्लॉक समिति के सदस्य हैं। दोनों का संबंध आम आदमी पार्टी से बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस घटना को गैंगवार से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मामला निजी दुश्मनी का हो सकता है।
ये भी पढ़ें- ईरान फिर खड़ा कर रहा परमाणु ठिकाने! सैटेलाइट तस्वीरों से खुला राज, अमेरिकी जनरल की चेतावनी से बढ़ी चिंता
हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
तीरथ सिंह के परिजनों का कहना है कि वह रोज की तरह गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेकने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद 3 से 4 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और गोलियां चला दीं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।