बिहार: देश की रक्षा करने वाले जवान के साथ मंच पर ऐसा व्यवहार क्यों? जिस जवान पर देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर देशवासियों की रक्षा करता है, उसी जवान को भरी महफिल में मंच पर एक नेता द्वारा धक्का दिए जाने का मामला चर्चा में है। हम बात कर रहे हैं बिहार की। जहां पूर्णिया सासंद पप्पू यादव ने किसी बात से नाराज होकर CRPF के जवान को मंच पर धक्का देकर नीचे उतार दिया।
मौके पर भीड़ में मौजूद एक शख्स ने इस पूरे वाक्य को फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वायरल वीडियो के बाद पप्पू यादव सुर्खियों में छा गए। लेकिन यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या एक सांसद द्वारा ऑन-ड्यूटी सुरक्षाकर्मी को धक्का देना सही था? सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद लोगों ने काफी नाराजगी जाहीर की है। आखिर सांसद ने मंच पर ऐसा व्यवहार क्यों किया?
अपमानजन बर्ताव
पप्पू यादव का वायरल वीडियो बिहार के मधेपुरा का है, जहां खुर्दा महोत्सव में सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मौके पर भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान मंच पर सांसद पप्पू यादव अपनी ही सुरक्षा में तैनात जवान पर अचानक भड़क गए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवान को धक्का देकर मंच से नीचे उतार दिया।
पप्पू यादव के बोलने पर जवान ने बगैर किसी बहसबाजी के मंच से नीचे चला गया। लेकिन पप्पू यादव के इस अपमानजनक बर्ताव के उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ गया। आम जनता और सोशल मीडिया पर अन्य यूजर्स ने भी उसे जवान का अपमान बताया। इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से किया जाता है।
पूर्व डीजीपी ने किया घेराव
It's shameful, this politician looks like Pappu Yadav from Bihar if this video is authentic. You all know his personal record. He has no business to behave in this manner and insult a policeman (whether CRPF or Bihar Police)on his protection duty. Enough reason to withdraw/scale down his security. I had issued order as DGP that those PPs who don't provide accomodation/toilet, shall lose their protection. @AmitShah @samrat4bjp https://t.co/2s0d3Sxa3E
— Shesh Paul Vaid (@spvaid) October 26, 2026
इस पूरे मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेष पॉल वैद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सांसद पप्पू यादव का घेराव किया। उन्होंने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे शर्मनाक बताया है। इसे साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार सीएम सम्राट चौधरी को भी टैग किया है। उन्होनें इसे ड्यूटी के दौरान गलत व्यवहार बताया है। सुरक्षा घटाने या वापस लेने पर भी विचार करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: सूडान के दक्षिण दारफुर में ड्रोन अटैक से मची तबाही, 21 की मौत, 40 घायल