ठाणे: प्रस्तावित परिसीमन बिल को लेकर देश की राजनीति में बयानबाजी काफी तेज हो गई है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने केंद्र सरकार की नीतियों एवं परिसीमन बिल के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि भविष्य में उत्तर और दक्षिण के बीच टकराव होना तय है।

उत्तर और दक्षिण के बीच टकराव होना तय

इस संदर्भ में राज ठाकरे ने आशंका जताते हुए कहा कि भविष्य में उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ सकता है। उत्तर भारत की आबादी बढ़ रही है, जबकि दक्षिणी राज्यों में जनसंख्या वृद्धि की गति तुलनात्मक रूप से काफी कम है। ऐसे में परिसीमन की प्रक्रिया का असर दक्षिणी राज्यों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर पड़ने का खतरा है। इसलिए महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और गोवा जैसे राज्यों को भविष्य में राजनीतिक प्रतिनिधित्व के मामले मेंअन्याय का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि एक ऐसा अन्याय जिसका दक्षिणी राज्यों पर बहुत ज़्यादा असर देखने को मिल सकता है।

महाराष्ट्र भी दक्षिण भारत का हिस्सा

महाराष्ट्र के भौगोलिक और ऐतिहासिक संदर्भ का जिक्र करते हुए MNS अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र भी दक्षिण भारत का हिस्सा है। मुगल शासन के दौरान इस क्षेत्र को 'दक्कन' कहा जाता था और अंग्रेज भी इस नाम के यह शब्द का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा कि इस परिसीमन बिल के आने से दक्षिणी राज्यों के साथ यह बहुत बड़ा अन्याय होगा।उन्होंने कहा कि इन राज्यों को केंद्र सरकार पर निर्भर रखने और पूरे देश में सत्ता को केंद्रीकरण करने की साज़िश की जा रही है।

यह 'खोका यंत्र' नहीं 'धोखा यंत्र' है

इसे लेकर राज ठाकरे ने कहा कि इस मुद्दे की गहराई से जांच करने पर इसके और भी मतलब सामने आएंगे, जो धीरे-धीरे लोगों को साफ़ हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को केवल सीटों की संख्या बढ़ाने तक सीमित करके नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसके दूरगामी राजनीतिक परिणामों पर भी गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। राज ठाकरे ने कहा कि, मैंने शरद पवार के बारे में जंतर-मंतर पर अपना रुख पहले ही साफ कर दिया है। 'खोका यंत्र' रास्ता दिखा सकता है, लेकिन असल में यह एक 'धोखा यंत्र'  है। 
 

ये भी पढ़ें- 'ड्रग्स और नशा बड़ी चुनौती', PM मोदी ने युवाओं से की बचाने की अपील