सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दो दिनों तक तेजी देखने को मिली है। इस बीच रविवार, 29 नवंबर को घरेलू सर्राफा बाजार और कमोडिटी एक्सचेंज में कारोबार नहीं होगा। बाजार बंद रहने के कारण आज कीमतों में कोई नया बदलाव दर्ज नहीं किया जाएगा। ऐसे में शनिवार, 28 नवंबर को जारी किए गए खुदरा रेट ही फिलहाल ग्राहकों के लिए नवीनतम भाव रहेंगे।

बीते शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी का असर घरेलू वायदा कारोबार पर भी पड़ा था। इसका प्रभाव शनिवार को सर्राफा बाजार में देखने को मिला। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

शनिवार को कितने महंगे हुए सोना और चांदी?

शनिवार को 24 कैरेट सोने (Gold)कीमत में 1,310 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद इसका भाव 1,27,860 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, 22 कैरेट सोना भी 1,200 रुपये महंगा होकर 1,17,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार के लिए उपलब्ध रहा।

चांदी (Silver) मतों में भी तेजी का सिलसिला जारी रहा। एक ही दिन में इसकी कीमत 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गई और शनिवार को चांदी का खुदरा भाव 1,70,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया।

शुक्रवार को MCX पर भी आई थी बड़ी तेजी

पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 27 नवंबर को वायदा बाजार में सोने और चांदी दोनों ने मजबूत प्रदर्शन किया था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव 2,794 रुपये बढ़कर 1,25,066 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

दूसरी ओर, चांदी में इससे भी ज्यादा तेजी देखने को मिली। MCX पर इसका भाव 7,991 रुपये यानी करीब 5.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1,53,834 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

वायदा बाजार की इस तेजी का असर खुदरा कीमतों पर भी पड़ा। शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 660 रुपये महंगा होकर 1,26,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 600 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इसी दिन खुदरा बाजार में चांदी का भाव भी बढ़कर 1,65,000 रुपये प्रति किलो हो गया था।

दिल्ली, नोएडा और मुंबई समेत प्रमुख शहरों में सोने के भाव

रविवार को बाजार बंद होने की वजह से शनिवार के रेट ही लागू रहेंगे। अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। ल्ली और नोएडा में 24 कैरेट सोने का भाव 1,28,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां 22 कैरेट सोना 1,17,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

वहीं, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,27,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव 1,17,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 1,70,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।

अहमदाबाद और वडोदरा की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोना 1,27,910 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,17,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है। न्नई और दक्षिण भारत के कुछ अन्य शहरों में चांदी की कीमत तुलनात्मक रूप से अधिक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- रामगढ़ सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख रुपये का मुआवजा

सोना-चांदी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ऊपर बताए गए सोने और चांदी के भाव खुदरा बाजार की दरें हैं। आभूषण खरीदते समय ग्राहकों को इन कीमतों के अतिरिक्त 3 प्रतिशत GST और मेकिंग चार्ज का भुगतान भी करना होगा। इसलिए अंतिम बिल की राशि बताई गई कीमतों से अधिक हो सकती है। रीदारी करने से पहले अपने स्थानीय ज्वेलर से उस दिन का रेट और आभूषण की मेकिंग फीस जरूर पता कर लें।