नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने कांग्रेस के लोकसभा सांसद और विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को नौकरी से निकाल दिया गया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न और कथित दुर्व्यवहार की शिकायतों की जांच के बाद की गई है।

कथित दुर्व्यवहार एवं यौन उत्पीड़न मामले में निकाला

दरअसल, विश्वविद्यालय के सेंटर फ़ॉर स्टडी ऑफ़ सोशल सिस्टम्स की करीब 11 छात्रों ने आंतरिक शिकायत समिति के समक्ष प्रोफेसर के खिलाफ कथित दुर्व्यवहार एवं यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति ने मामले की जांच करते हुए उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की। इसके बाद विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री डी. पंडित ने सेवा नियमों के तहत प्रोफेसर की बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।

सेंट्रल सिविल सर्विसेज के नियम 11(ix) के तहत मिली सजा

इस संदर्भ में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर शांतिश्री डी पंडित ने एक आदेश में कहा कि "चूंकि, स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज के सेंटर फ़ॉर स्टडी ऑफ़ सोशल सिस्टम्स के प्रोफ़ेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंटरनल कमिटी ने जांच की थी। जिसके बाद जांच के नतीजों के आधार पर, इंटरनल कमिटी ने सेंट्रल सिविल सर्विसेज के नियम 11(ix) का इस्तेमाल करते हुए प्रोफ़ेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम को कड़ी सज़ा देने की सिफ़ारिश की थी।"