maharashtra news: NCP के सांसद और महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने आज यानी 15 अक्टूबर 2026 को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। तटकरे ने महाराष्ट्र के बड़े हिस्सों में सूखे की स्थिति पर पीएम से बातचीत की। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों के लिए केंद्र सरकार से औपचारिक रूप से मदद का निवेदन भी किया।
X पर किया मुलाकात का पोस्ट
महाराष्ट्र में इस समय कई क्षेत्रों में सूखे की स्थिति बड़ा विषय बन चुकी है। इसे गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद सुनील तटकरे ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। उन्होंने पीएम से सुखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए जरूरी मदद की मांग करते हुए निवेदन किया है। बैठक के बाद सोशल मीडिया X पर तात्कारे ने साझा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से सूखा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए तत्काल हस्तक्षेप और राहत कोष उपलब्ध कराने के लिए पीएम मोदी से आग्रह किया है।
सीएम ने त्योहार से पहले किसानों को दिया बोनस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 14 अक्टूबर को 265 तालुकों के बजाय 305 तालुकों में सूखे की घोषणा की। सीएम फडणवीस ने किसानों को 5,000 रुपये का दिवाली बोनस देने का ऐलान करा था। सीएम ने इस राशि को त्योहार से पहले उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करने की बात भी कही।
इस बार पहले करा मदद का ऐलान
सीएम ने कहा था कि हमने पुराने रिकॉर्ड की जांच की थी। जिसमें दिसंबर में यह सहायता दी जाती है। इस बार हमने समय से पहले ही सूखे की स्थिति को देखते हुए यह घोषणा पहले कर दी। इस बार दिवाली किसानों के लिए मुश्किल भरी होने वाली है। दिवाली के समय उन्हें गुजारा करना कठिन होगा। इस स्थिति को देखते हुए हमने विचार किया और आने वाले दिनों में किसानों को सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है।
किसान भी मना सकेंगे दिवाली
हमने किसानों को दिवाली बोनस के रूप में 5,000 रुपये देने का निर्णय लिया है। यह राशि दिवाली से पहले किसानों के खातों में पहुंच जानी चाहिए। ऋण माफी की राशि भी उनके खातों में जमा की जा रही है। राज्य सरकार का उद्देश्य त्योहार से पहले सूखे और फसल के नुकसान से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद देना है जिससे वह भी अपने त्योहार को मना सकें। महाराष्ट्र के 32 जिलों में फैले 358 तालुकों में से 265 को सूखा प्रभावित घोषित किया गया था।
यह भी पढ़ें: जर्मनी की इमारत में लगी आग, 3 भारतीयों की मौत, पुलिस हादसे को हत्या मान रही