मध्य प्रदेश: देवास में अवैध शराब तस्करों ने इंदौर-बैतूल हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक थाना प्रभारी को कुचल दिया। थाना प्रभारी ने ट्रक को रूकने का इशारा किया था। लेकिन पुलिस को देखते ही शराब तस्करों ने अपने वाहन को रोकने के बजाय तेज कर दिया था। इतना ही नहीं शराब तस्करों ने बेरिकेडिंग को तोड़कर थाना प्रभारी को टक्करक मार दी। इस दौरान थाना प्रभारी के ऊपर वाहन का पिछला पहिया पूरी तरह से चढ़ गया। घायल थाना प्रभारी को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पिछला पहिया थाना प्रभारी के ऊपर से गुजर गया
इंदौर-बैतूल हाईवे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी मौके पर थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने सूचना के आधार पर अवैध शराब से भरे आयशर वाहन को रूकने का इशारा किया। थाना प्रभारी ट्रक के पास पहुंचे और वाहन चालक को नीचे उतरने के लिए बोले। तभी चालक ने आयशर को डिवाडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ा दिया। इस दौरान वाहन का पिछला पहिया थाना प्रभारी के ऊपर से गुजर गया। जिससे थाना प्रभारी दिलीप पुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य पुलिकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने करीब 2 घंटे तक CPR और उपचार दिया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
मामले में केस दर्ज
आयशर का चालक वाहन को डिवाइडर पर चढ़ाकर दूसरी ओर ले गया और संदलपुर में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर संदलपुर थाने में खड़ा कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है। मृतक थाना प्रभारी दिलीप कुमार पूरी के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने उनका शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दे दिया है। घटना के बाद से पुलिस विभाग और परिवार में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, दो बागी विधायक आज BJP में होंगे शामिल