तिरुवनंतपुरम: केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने रविवार 4, अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सतर्कता एवं भ्रष्टाचार-विरोधी ब्यूरो (VACB) से जांच का आदेश दिया। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर 2006 में राज्य के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) के सचिव के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान हुई गड़बड़ियों का आरोप है।

सुसाइड नोट में कथित तौर पर ज्ञानेश कुमार का नाम

दरअसल, ये यह मामला मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की कथित आत्महत्या से जुड़ा है, जो PATI-BEL कंसोर्टियम से जुड़े थे। जिसे केरलम स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) के तहत MC रोड को अपग्रेड करने का काम सौंपा गया था। जिसमें मृतक इंजीनियर के “सुसाइड नोट” में कथित तौर पर ज्ञानेश कुमार का नाम था। जो कि उस समय राज्य के PWD सेक्रेटरी के तौर पर काम कर रहे थे।

बाहरी दबाव के कारण CEC की जांच रोकी गई

इसके बाद उन आरोपों के आधार पर जांच शुरू की गई थी लेकिन, 2006 में की गई शुरुआती जांच बाहरी दबाव के कारण रोक दी गई थी। इसके बाद इस मामले पर ध्यान देते हुए दोबारा, गृह विभाग ने 2006 की सतर्कता एवं भ्रष्टाचार-विरोधी ब्यूरो द्वारा की गई शुरुआती जांच से जुड़ी सभी ज़रूरी फाइलें मांगी हैं। गृह मंत्री कार्यालय के अनुसार, मंत्री रमेश चेन्निथला ने सतर्कता निदेशक को उन पर लगे आरोपों की पूरी जांच करने और नतीजों के आधार पर सही कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

रमेश ने ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों की जांच कररने को कहा

इस मामले को लेकर केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने कहा कि मामले का आरोप गंभीर है और इसकी पूरी तरह से जांच होनी ज़रूरी है। इस बीच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व संगठन मंत्री पी चिदंबरम ने अलग-अलग राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (CEOs) से आगे आकर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) एक्सरसाइज के दौरान उन्हें दिए गए निर्देशों को पब्लिक में बताने को कहा है।

ये भी पढ़ें-ECI विवाद के बीच शिवराज का विपक्ष पर हमला, बोले- 'जनता के जनादेश का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत'