हरिद्वार: हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। IB में एसपी पद पर तैनात सीपी नौटियाल को उनके ही चालक विनोद नेगी ने गोली मार दी। गोली माथे के पास लगने से अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, अधिकारी सीपी नौटियाल और उनके चालक विनोद नेगी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि चालक अधिकारी से नाराज चल रहा था। इसी विवाद के दौरान उसने अधिकारी पर गोली चला दी। गोली माथे के पास लगने से सीपी नौटियाल घायल होकर गिर पड़े।
यह भी पढ़ें: कुर्ला में कपल पर नाबालिगों का हमला, लड़की की पिटाई का वीडियो वायरल; 8 हिरासत में
बंगाली हॉस्पिटल में भर्ती, AIIMS रेफर करने की तैयारी
घटना के बाद घायल अधिकारी को हरिद्वार के बंगाली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। अधिकारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें एम्स रेफर किए जाने की तैयारी की जानकारी सामने आई है।
यह भी पढ़ें: उज्जैन में रेलवे की जमीन से हटाईं आधा दर्जन मजारें, 6 JCB से चला बुलडोजर; 15 हजार वर्गफीट जमीन मुक्त
चालक से विवाद के बाद हुई फायरिंग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक विनोद नेगी अधिकारी से नाराज था। दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। विवाद के बाद चालक द्वारा गोली चलाए जाने की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारी पर हमले के कारणों और घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वास्तविक वजह और अधिकारी की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: सिधौली में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण, बूथों पर पहुंचे अधिकारी