रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने रविवार 4, अक्तूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नए डिजिटल प्लेटफॉर्म 'सत्याग्रह' का समर्थन करते हुए कहा है कि जब सब साथ आते हैं, तो बड़ी मछली भी डर जाती है।भूपेश बघेल ने कहा कि, डिजिटल प्लेटफॉर्म 'सत्याग्रह' पर पूरे देश में मिलकर कार्रवाई करेगें।

छोटी मछलियों के एक साथ आने से बड़ी मछली भी डर जाती है

​रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि, हम लोकल संघर्षों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि देश भर में असर दिखे। बघेल ने लोगों को डिजिटल पहल में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि, "देश भर में छोटे-मोटे विरोध प्रदर्शन ज़्यादा दिखाई नहीं देते। लेकिन जब सब एक साथ आते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे छोटी मछलियों के एक साथ आने से बड़ी मछली भी डर जाती है। इसलिए हम सभी को एक साथ आना चाहिए।

राहुल गांधी ने लॉन्च किया डिजिटल प्लेटफॉर्म 'सत्याग्रह'

यह बातचीत राहुल गांधी के शनिवार को नए डिजिटल प्लेटफॉर्म 'सत्याग्रह' के लॉन्च करने के एक दिन बाद हुई है। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि यह एक इंटरैक्टिव डिजिटल पहल है जिसका मकसद एक ही प्लेटफॉर्म पर क्षेत्रीय विरोध आंदोलनों और अन्याय की निजी कहानियों को मैप करना, उन्हें मजबूत करना और बढ़ाना है।

चिराग पासवान ने राहुल के 'सत्याग्रह' की तारीफ की

वहीं इस पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि, नागरिकों, खासकर युवाओं को अपनी शिकायतें बताने के लिए एक मंच देना एक अच्छा विचार है और यह अच्छी बात है। चिराग पासवान ने कहा कि मैंने हमेशा युवाओं और हमारे भारतीय नागरिकों को अपनी बात कहने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा मंच देने की वकालत की है।

ये भी पढ़ें-TTV दिनाकरन का बड़ा हमला, बोले- TVK सरकार तमिलनाडु के लिए अभिशाप