तमिलनाडु: AMMK के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पर तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि, तमिलनाडु विवसायिगल काची (TVK) के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के लिए एक "अभिशाप" होगी। शुक्रवार को धरपुरम में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, दिनाकरन ने TVK सरकार के कथित प्रभाव की तुलना अल नीनो मौसम की घटना से की।

TVK सरकार हमारे लिए श्राप: दिनाकरन

इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि, जैसे एल नीनो हम पर असर डालता है, वैसे ही मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व में TVK सरकार हमारे लिए श्राप है। दिनाकरन ने दावा करते हुए कहा कि, धारापुरम पारंपरिक रूप से AIADMK का गढ़ रहा है और पार्टी ने चार महीने पहले हुए चुनाव में यह सीट जीती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में हुए धरपुरम उपचुनाव निर्वाचित प्रतिनिधियों के इस्तीफे के कारण हुए हैं। इस उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं।

राजनीतिक मानकों को गिराते जा रहे विजय

महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पर यह भी आरोप लगाया कि वह अपने बयानों और कार्यों के माध्यम से राजनीतिक मानकों को गिराते हुए खुद को एक "शुद्ध शक्ति" के रूप में चित्रित कर रहे हैं। विधानसभा चुनावों के राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए दिनाकरन ने कहा कि, निमंत्रण मिलने पर उन्होंने राज्यपाल के आवास का दौरा किया था और एएमएमके विधायक के साथ बातचीत करने के प्रयास किए गए थे। उन्होंने कहा कि विजय ने 25 एआईएडीएमके विधायकों का समर्थन हासिल किया, जबकि एआईएडीएमके नेता एडप्पाडी के. पलानीस्वामी ने उदारता दिखाई।

फिल्मों के टिकट कालाबाजारी करने वाले बने विधायक

दिनाकरन ने TTV पदाधिकारियों की भी आलोचना की एवं आरोप लगाया कि उनमें से कुछ ने पहले विजय की फिल्मों के टिकट कालाबाजारी में बेचे थे और अब विधायक बन गए हैं। उन्होंने कुछ टीवीके नेताओं के तमिल भाषा कौशल पर भी सवाल उठाए। दिनाकरन ने टीवीके पर ऐसे आचरण का आरोप लगाया जो उनके विचार में राजनीतिक मर्यादा की सीमाओं को पार करता है।

ये भी पढ़ें-भदोही के कालीनों से बढ़ा UP का व्यापार, देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक बना: CM योगी