Zaheer Khan on MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 17 नवंबर 2026 को इंडियन प्रीमियर लीग से हमेशा-हमेशा के लिए संन्यास का ऐलान कर दिया।

अब वह सीएसके में एक खिलाड़ी के बाद मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि मुख्य कोच जहीर खान को भी इसका अंदाजा नहीं था कि धोनी अचानक से रिटायरमेंट की घोषणा कर देंगे।

धोनी के इस फैसले के बाद उनका 19 सीजन का शानदार सफर समाप्त हुआ, जिसमें उन्होंने बतौर कप्तान येलो आर्मी को पांच बार चैंपियन बनाया। अब जहीर ने धोनी को लेकर अपनी राय रखी है।

मुझे इसका अंदाजा नहीं था- जहीर

चेन्नई सुपर किंग्स के यूट्यूब चैनल पर हेड कोच जहीर खान ने कहा कि उनको मालूम नहीं था कि धोनी रिटायरमेंट लेने वाले हैं। उन्होंने कहा, "मुझे इसका अंदाजा नहीं था क्योंकि यह इस साइकिल का आखिरी साल था। मैं इसके बारे में सोच भी नहीं रहा था। लेकिन यह एमएस है; वह जानता है कि क्या करना सही है और कब करना है। यह उसका फैसला था, लेकिन मेरे लिए पर्सनली यह अनएक्सपेक्टेड था। उसने इसका जिक्र बहुत ही सटल तरीके से किया, क्योंकि वह इससे बड़ी न्यूज बनाना पसंद नहीं करता।"

धोनी के संन्यास की उम्मीद किसी को नहीं थी, क्योंकि धोनी ने एक बार कहा था कि वह अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई में खेलना चाहते हैं। लेकिन ऐसा संभव न हो सका।

वह मेरा बोझ शेयर करेंगे- हेड कोच

सीएसके के हेड कोच जहीर खान खुश हैं कि 20वें सीजन में धोनी एक नए किरदार में नजर आएंगे और वह उनको बोझ कम करेंगे। जहीर ने कहा,

"यह हम सभी के लिए मिले-जुले एहसासों वाला एक इमोशनल हफ्ता रहा है। हर साल की तरह, आप उम्मीद कर रहे हैं कि एमएस टीम के लिए कोई रोल निभाते हुए दिखेंगे। वह होंगे, लेकिन एक अलग अवतार में, इसलिए मिली-जुली फीलिंग्स हैं। लेकिन मैं एक्साइटेड हूं कि वह मेरे साथ बोझ शेयर करेंगे और हमें सही दिशा में गाइड करके मेरा काम आसान बनाएंगे। फिर भी, मैं उनके लिए गए फैसले को लेकर इमोशनल हूं।"

जहीर खान ने काफी लंबे समय तक धोनी की कप्तानी में खेला है। साल 2011 में जब भारत ने आईसीसी वनडे विश्व कप जीता तो उस दल में जहीर खान भी हिस्सा थे।

CSK ने किए बड़े बदलाव

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले कोचिंग स्टाफ में कई बड़े बदलाव किए हैं। पूर्व हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने 2026 के बाद अचानक पद से इस्तीफा दे दिया तो बैटिंग और बॉलिंग कोच ने भी टीम का साथ छोड़ दिया।

इसके बाद जहीर खान को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि सीएसके के पूर्व गेंदबाज मोहित शर्मा को बॉलिंग कोच बनाया गया है। वहीं, मेंटर के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी के आने से टीम में मजबूती आएगी।

ये भी पढ़ें- 'सूर्या लिए कोई जगह खाली नहीं है...' सूर्यकुमार यादव के लिए बंद हुए टीम इंडिया में वापसी के दरवाजे! अब नहीं प्लान का हिस्सा