Indian Bowling Lineup: टी20आई सीरीज के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन पांच वनडे मैच की सीरीज जीतने का होगा। इस श्रृंखला की शुरुआत 4 अक्टूबर से होगी, जिसमें भारत के कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।
हालांकि, इस सीरीज में भारत की बॉलिंग लाइनअप काफी कमजोर नजर आ रही है, क्योंकि चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों के लिए गुरनूर बरार, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर और आकिब नबी को चुना है, जिसके पास कुल मिलाकर सिर्फ 11 वनडे मैच खेलने का अनुभव है। ऐसे में यह गेंदबाजी भारत के लिए सीरीज में बड़ी सिर दर्दी बन सकती है।
आकिब-यश का अनुभव बढ़ाएगा चिंता
जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने स्क्वाड में चुना है। पहले आकिब आखिर के तीन मैचों का हिस्सा थे लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा के चोटिल होने के बाद उनको शुरुआती मैचों के भी दल में शामिल कर लिया गया।
वहीं, यश ठाकुर पर भी चयनकर्ताओं ने भरोसा जताया है। हालांकि, यश सिर्फ आखिरी के दो मैचों के लिए स्क्वाड में आए हैं, लेकिन उनका खेलना फिलहाल मुश्किल लग रहा है। वहीं, गुरनूर बरार भारत के लिए 9 वनडे खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 14 विकेट लिए हैं, लेकिन इकॉनमी रेट 7.17 का है, जिसने टीम मैनेजमेंट की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
सिराज-अर्शदीप पर होंगी निगाहें
मोहम्मद सिराज और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के कंधों पर भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी होगी। इन दोनों ही गेंदबाजों को पूरे पांच मैचों के लिए दल में चुना गया है और माना जा रहा है कि अगर ये दोनों पूरी सीरीज के दौरान फिट होते हैं तो सभी मैचों में खेलते नजर आएंगे।
इसके अलावा गुरनूर बरार हेड कोच गौतम गंभीर के तीसरे पेसर की पहली पसंद हो सकते हैं। गुरनूर पर टीम मैनेजमेंट लगातार दांव लगा रहा है और यह दर्शाता है कि उनको भविष्य की रणनीति में शामिल किया जा सकता है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ था एक्सपोज
इससे पहले भारत की गेंदबाजी लाइनअप वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में पूरी तरह से एक्सपोज हो गई थी। तीन मैच की वनडे सीरीज में गुरनूर बरार ने 3 विकेट लिए थे, लेकिन इकॉनमी रेट 7.54 का रहा था। वहीं, मोहम्मद सिराज ने खेले एक मैच में 6.50 की इकॉनमी से रन लुटाए थे तो ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने 8.02 की औसत से रन खर्च किए थे।
इसके अलावा आकिब नबी ने गुवाहाटी में खेले दूसरे वनडे मैच में 8.5 ओवर की गेंदबाजी में 84 रन लुटा दिए थे। जबकि अंशुल कंबोज ने वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के तीसरे मैच में 9 ओवर में 82 रन खर्च किए। अब देखना दिलचस्प होगा कि हेड कोच गौतम गंभीर न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में इन गेंदबाजों से कैसे सीरीज जीत पाते हैं।
भारतीय टीम का स्क्वाड पहले तीन वनडे
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहला वनडे), आकिब नबी।
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।
ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा कप्तान, रजत पाटीदार उपकप्तान, BCCI ने मेंस राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए चुनी टीम इंडिया