Narendra Modi Stadium: इंडिया U-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया U-19 दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बम की धमकी मिली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब धमकी मिली, तब दोनों देशों के खिलाड़ी मैदान पर ही मौजूद थे।
यह धमकी ईमेल से भेजी गई थी और अधिकारियों को मैच खत्म होने से ठीक पहले सुबह 11 बजे के आसपास मिली। धमकी के बाद साइबर सेल की एक टीम ईमेल की जांच करने के लिए तुरंत स्टेडियम पहुंची। हालांकि, खिलाड़ियों को शुरू में इस बारे में नहीं बताया गया था।
1 बजे मैदान से बाहर निकले खिलाड़ी
ईमेल मिलने के बाद साइबल सेल तुरंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची और स्थिति का जायजा और जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद दोनों टीमें दोपहर करीब 1 बजे मैदान से अपने होटल लौट गईं।
हालांकि, बाद में लोकल पुलिस ने पुष्टि की कि यह एक फेक ईमेल था। बुधवार को अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम ही अकेली ऐसी जगह नहीं थी जिसे ऐसी धमकी मिली हो। गुजरात हाई कोर्ट और शहर भर के कई स्कूलों और कॉलेजों को सुबह इसी तरह के ईमेल मिले।
GCA ने पुलिस को किया था सूचित
गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल पटेल ने बम धमाके की मिली धमकी के बारे में तुरंत पुलिस को सुचित किया। उन्होंने कहा, “ईमेल मिलते ही हमने लोकल पुलिस को इन्फॉर्म किया। ऐसा पहले भी कुछ बार हो चुका है, जिसमें वर्ल्ड कप 2023 और IPL के दौरान भी शामिल हैं।”
बता दें कि, जब यह धमकी मिली थी, उस समय इंडिया U0-19 और ऑस्ट्रेलिया U-19 के बीच दूसरा यूथ टेस्ट मैच खेला जा रहा था, जिसको भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीत लिया। इसमें पदार्पण करने वाले तन्मय बलोद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों में कंगारुओं के 14 विकेट चटकाए थे।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच इसी मैदान पर खेला गया था। उस समय भी मैदान पर धमाके की धमकी दी गई थी।
बाद में पुलिस ने राजकोट के एक 29 साल के व्यक्ति को बीसीसीआई को ऐसा ईमेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया। हालांकि, उस समय मैच से पहले अधिकारियों ने मैदान की सुरक्षा को काफी कड़ी कर दिया था। इसके अलावा, 14 मई को गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 मैच से पहले भी ऐसी ही एक और खबर आई थी।
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की छुट्टी, SRH के साकिब हुसैन को मौका, रणजी ट्रॉफी के लिए बिहार बोर्ड ने किया स्क्वाड घोषित