Team India Bowling: भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है, जिसके चार मैच खेले जा चुके हैं। पहले और तीसरे मैच में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी तो दूसरे और चौथे मैच में मेहमान टीम को जीत मिली थी।

हालांकि, इस सीरीज में भारत की गेंदबाजी लाइन-अप पूरी तरह से एक्सपोज हो चुकी है और श्रृंखला समाप्त होने के बाद इस सीरीज में खेल रहे तीन खिलाड़ियों को हमेशा-हमेशा के लिए टी20 टीम से बाहर किया जा सकता है। इस फैसला उनकी खराब गेंदबाजी के चलते लिया जा सकता है।

मयंक यादव की वापसी मुश्किल

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मयंक यादव का प्रदर्शन टी20 सीरीज में बेहद खराब रहा था। मयंक से टीम प्रबंधन को काफी उम्मीदें थीं लेकिन हर मैच में उनसे सिर्फ निराशा ही हाथ लगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 प्रारूप में मयंक ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें वह सिर्फ 4 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

निराशाजनक बात ये है कि मयंक ने इस सीरीज में 10.80 की महंगी इकॉनमी से रन लुटाए हैं और पिछले दो मैचों में एक भी विकेल नहीं निकाल पाए। इस प्रदर्शन को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उनको ड्रॉप करके अन्य गेंदबाज को मौका दे सकती है।

नमन धीर की हो सकती है छुट्टी

पंजाब की घरेलू टी20 लीग शेर-ए-पंजाब लीग में नमनधीर का प्रदर्शन काफी धमाकेदार रहा था। इस प्रदर्शन के चलते पहले उन्हें वनडे क्रिकेट और वाशिंगटन सुंदर के बाहर होने के बाद टी20 में खेलने का मौका मिला।

इस सीरीज में नमन ने सभी चार मैच खेले हैं लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में फ्लॉप रहे हैं। नमन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने 11.40 की महंगी इकॉनमी से रन लुटाए हैं।

बल्ले नमन तीन पारियों में सिर्फ 14 रन बनाने में कामयाब हुए हैं तो हैदराबाद में वह खाता तक नहीं खोल सके। टीम प्रबंधन नमन की इस परफॉर्मेंस को देखते हुए उनको शायद ही आगे मौका मिले।

नीतीश ने भी किया निराश

नीतीश कुमार रेड्डी को हार्दिक पंड्या के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा लेकिन उनकी गेंदबाजी टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। इस सीरीज में रेड्डी ने 2 मैचों में गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने सिर्फ 1 विकेट हासिल किया था।

लेकिन इस दौरान रेड्डी ने 11.60 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट इस सीरीज के प्रदर्शन को आगे मौका देती है या फिर नहीं।

ये भी पढ़ें- ‘हम कभी वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते...’ भारत की खराब गेंदबाजी देख फूटा पूर्व दिग्गज का गुस्सा! हार के बाद कही ये बात