Mohammad Kaif: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट  स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को 24 रन की हार का सामना करना पड़ा। मैच में इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था लेकिन शाई होप के नाबाद शतक और शेरफेन रदरफोर्ड के बल्ले से निकली नॉआउट 49 रन की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 247/3 का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में टीम इंडिया 223 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच के बाद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि भारत इस बार विश्व कप नहीं जीत पाएगी।

खराब बॉलिंग से हारे- कैफ

पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने क्रिकबज पर कहा मैच को लेकर बड़ी बात कही। कैफ ने साफ कहा कि इंडिया ये मैच अपनी औसत दर्ज की गेंदबाजी की वजह से हारी है। कैफ ने कहा,

"सच तो यह है कि इंडियन टीम अपनी बॉलिंग की वजह से हारी। इसका इल्ज़ाम उन पर लगना चाहिए। 247 रन बहुत ज़्यादा हैं। हम इसलिए हारे क्योंकि हमने खराब बॉलिंग की। बोर्ड पर बहुत ज़्यादा रन थे। साथ ही, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है।’’ इस मैच में अर्शदीप सिंह और मयंक यादव ने 4 ओवर में 52-52 रन खर्च किए थे तो अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 45 रन लुटाए थे।

आप विश्व कप नहीं जीत पाएंगे

बेबाक अंदाज से अपनी बात रखने वाले मोहम्मद कैफ ने यहां कहा कि आप इस गेंदबाजी लाइन-अप के साथ विश्व कप कभी जीत नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा,

‘’यहां, बॉलर आपको बिल्कुल भी गेम नहीं जिता रहे हैं। आप इस कॉम्बिनेशन के साथ कभी वर्ल्ड कप नहीं जीत पाएंगे। अगर आपको 2024 T20 वर्ल्ड कप याद है, तो वहां सभी ने अपना योगदान दिया था। जसप्रीत बुमराह वहां थे, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव भी वहां थे। बैट्समैन भी वहां थे। कुछ लोग कह सकते हैं कि अभिषेक शर्मा ने धीरे खेला, लेकिन यह समझना होगा कि सभी बैट्समैन एक ही दिन अच्छा परफॉर्म नहीं करेंगे। लेकिन आज, संजू सैमसन ने अच्छा खेला।"

कप्तान भी नहीं थे खुश-मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ ने यहां पर कप्तान श्रेयस अय्यर भी इस गेंदबाजी से खुश नहीं थे। श्रेयस अय्यर ने कहा,

"यह सब बॉलिंग से शुरू हुआ। मुझे लगता है कि हमने अपनी लाइन लेंथ को ठीक से एग्जीक्यूट नहीं किया, और देखिए, दिन के आखिर में, 250 रन का पीछा करते हुए, जब आप आते हैं और चेज करते हैं तो आपको एक खास पैटर्न में चलना होता है। इसलिए जब हम चेज कर रहे थे तो मुझे अप्रोच पसंद आया, लेकिन हम बदकिस्मत थे कि हम बॉलिंग में अपने प्लान को एग्जीक्यूट नहीं कर सके, और यहीं हम थोड़े पीछे रह गए।"

ये भी पढ़ें- 2021 में थमा था करियर, अब युवराज सिंह बनेंगे मसीहा! जानिए कौन है वो खिलाड़ी जिसकी किस्मत पलटने वाले हैं युवी