खेल
बांग्लादेशी बल्लेबाज ने उड़ाई स्टार्क, हेजलवुड, कमिंस की धज्जियां, ऐतिहासिक शतक ठोक किया ऑस्ट्रेलिया को शर्मसार
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में तंजीद हसन तमीम ने शानदार शतक ठोक दिया है। वह
ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा किसी भी बांग्लादेशी ने नहीं किया है।
Tanzid Hasan Tamim: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्रांउड पर खेला जा रहा है। शुक्रवार को बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो कि उनसे पहले किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज ने नहीं किया था।
दरअसल, वह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिसके बाद उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। वहीं, कंगारुओं के खिलाफ किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज का यह सिर्फ दूसरा शतक है।
दूसरे दिन पूरा किया शतक
पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन बांग्लादेश की घातक गेंदबाजी ने उनको मात्र 198 रन पर समेट दिया। इसके बाद बांग्लादेश की ओर से पारी की शुरुआत करने आए तंजीद हसन तमीम ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की और एक बार आंखें जमने के बाद कंगारू गेंदबाजों को रिमांड पर लेना शुरू कर दिया।
मैच में इस प्रारंभिक बल्लेबाज ने 188 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। बता दें कि, इस मैच से पहले उन्होंने बांग्लादेश के लिए केवल एक टेस्ट खेला था, जिसमें उन्होंने सिर्फ 30 रन बनाए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया में पहली पारी में ही उन्होंने ऐतिहासिक शतक ठोक अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया है।
दशकों का इंतजार हुआ खत्म
तंजीद हसन तमीम से पहले सिर्फ एक ही बांग्लादेशी बल्लेबाज ने शतक ठोका था। साल 2006 में शहरयार नफीस ने 2006 में कंगारुओं के खिलाफ धमाकेदार 138 रन बनाए थे। जबकि अब जाकर तंजीद ने दशकों के इस सूखे को समाप्त किया है। हालांकि, तंजीद का शतक इसलिए भी खास है, क्योंकि ये उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में बनाया है, जो कि उनसे पहले कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज करने में सफल नहीं हो पाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ये शतक बांग्लादेश को पहले टेस्ट में जीत दिला पाता है या फिर नहीं।
198 पर सिमट गई ऑस्ट्रेलिया
बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उन्हीं पर भारी पड़ गया। पारी की शुरुआत करने उतरे ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड ने टीम को 45 रन की ठीक-ठाक शुरुआत दी, लेकिन इसके बाद एक-एक करके कंगारू बल्लेबाज पवेलियन लौटते रहे। मैच में हेड ने 22 तो वेदरल्ड ने 23 रन बनाए।
वहीं, स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर अपने अनुभव को दिखाते हुए सर्वाधिक 71 रन की पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को 200 के पास नहीं पहुंचा सके और ऑस्ट्रेलिया 198 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने सर्वाधिक 6 विकेट हासिल किए तो तस्कीन अहमद और इबादत हुसैन ने दो-दो बल्लेबाजों का शिकार किया। बता दें कि, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ खेल रही है।
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण DC खिलाड़ी स्क्वाड से बाहर
Written By Aman Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।