South Africa Announce Squad: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 से 22 अक्टूबर के बीच गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। इस सीरीज में कंगारुओं ने 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरे मैच के लिए साउथ अफ्रीका ने 17 सदस्यों की टीम की घोषणा की है।

इसमें मैथ्यू ब्रीट्जके को ट्रिस्टन स्टब्स की जगह टीम में शामिल किया गया है और रयान रिकेल्टन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। इन बदलावों से साउथ अफ्रीका के लिए एक और स्पेशलिस्ट बैटर को शामिल करने का रास्ता खुल सकता है। पहले मैच में प्रोटियाज की बल्लेबाजी बेहद साधारण रही थी। 

टोनी डी जोर्जी हुए बाहर

प्रोटियाज के बाएं हाथ के स्टार बैटर टोनी डी जोर्जी दूसरे मैच का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं। दूसरे टेस्ट के लिए टीम के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को चुना गया है और उम्मीद है कि उनको प्लेइंग इलेवन में भी चुना जा सकता है। उनकी वापसी से साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी मजबूत होगी।

बता दें कि, चोट की वजह से रबाडा प्लेइंग इलेवन में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे लेकिन अगर वह दूसरे मैच में खेलते हैं तो इससे प्रोटियाज की गेंदबाजी लाइन-अप पहले टेस्ट के मुकाबले अधिक खतरनाक हो सकती है

पहले टेस्ट में मिली थी शिकस्त

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा चैंपियन साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में 214 रन से हराया था। डरबन में खेले गए इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 390 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका सिर्फ 284 रन पर ढेर हो गई।

इसके बाद दूसरी पारी में जहां कंगारुओं ने 314/6 पर पारी घोषित की और मेजबान को 421 रन का टारगेट दिया। हालांकि, साउथ अफ्रीका इस टारगेट के आसपास भी नहीं पहुंच सकी और 206 रन पर पूरी पारी सिमट गई। इस हार के बाद साउथ अफ्रीका दूसरे टेस्ट में मजबूत वापसी करना चाहेगा।

दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका की टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्जके, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्जी , साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नोर्टजे, डेन पैटरसन, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन और काइल वेरेन।

ये भी पढ़ें- ‘बुमराह को बेकार..’ न्यूजीलैंड में ODI सीरीज नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह! इस वजह से लिया फैसला