Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया है। इससे पहले उन्हें वनडे सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था और अब माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे की सीरीज में भी बुमराह को आराम दिया जा सकता है, ताकि वह टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट रहें। भारतीय थिंक-टैंक चाहता है कि वह दौरे के रेड-बॉल लेग पर ध्यान दें। बुमराह इस समय पूरी तरह फिट हैं, लेकिन टीम प्रबंधन उनको वेलिंगटन में सीरीज के पहले मैच में टीम से जुड़ने से पहले इंडिया ‘ए’ के तीसरे मैच में खेलकर अपना वर्कलोड बढ़ा लें।
बुमराह पूरी तरह फिट
जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए आखिरी मैच एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल खेला था। इसके बाद से वह आराम कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो
"बुमराह पूरी तरह से फिट हैं, लेकिन लंबे टूर के लिए प्रायोरिटी तय करना जरूरी है। टेस्ट सीरीज बहुत जरूरी है, इसलिए बुमराह को वनडे में कड़ी मेहनत करवाने और फिर अचानक रेड-बॉल क्रिकेट पर फोकस करने का कोई मतलब नहीं है। वह बॉलिंग पैक के लीडर हैं, और फ्रेश, रेडी बुमराह अभी प्रायोरिटी हैं।"
UPDATE ON JASPRIT BUMRAH WORKLOAD. ✍️ Team management wants him fully focused on the red-ball season. - Completely fit. ✅ - Will play the 3rd India A game before the NZ Tests. ✅ - Unlikely to feature in the ODIs. ❌ - Reporting to CoE for a routine check. ✅ The bigger picture - Team Management protecting him for the NZ Tests and BGT, they want to keep him out of white ball bilateral. (TOI).
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 15, 2026
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह अहम रोल निभा सकते हैं और इसी को मद्देनजर रखते हुए बुमराह की फिटनेस पर वर्कलोड मैनेजमेंट पैनी नजर बनाए हुए हैं।
इंडिया ‘ए’ के लिए खेल सकते हैं बुमराह
टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को सीधे पहले टेस्ट में उतारने की गलती नहीं करेगा और इसी दो ध्यान में रखते हुए वह इंडिया ‘ए’ के आखिरी टेस्ट में शिरकत कर सकते हैं। यह मैच 6 नवंबर से शुरू होगा और 9 नवंबर तक लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में खेला जाएगा। इसके बाद 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होगी।
आपको बता दें कि, बुमराह ने लाल गेंद से अभ्यास करना शुरू कर दिया है और न्यूजीलैंड जाने से पहले इस महीने के अंत में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचेंगे। इस दिग्गज ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में खेला था। इसके बाद से वह सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट में एक्टिव हैं।
BGT में अहम होगी बुमराह की गेंदबाजी
न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया को अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। दोनों देशों के बीच कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे और यह सीरीज आगामी आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगी। यह वजह है कि बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट की फिटनेस और उनके वर्कलोड को मैनेज करने में लगा हुआ है।
रिपोर्ट में कहा गया, "प्लान सिर्फ न्यूजीलैंड के लिए नहीं है, बल्कि अगले साल बीजीटी के लिए भी बातचीत हो रही है। बुमराह को बेकार के बाइलेटरल मैचों के लिए बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है। अभी, डब्ल्यूटीसी पर फोकस है, और सारी एनर्जी उसी की प्लानिंग पर लगाई जाएगी।"
ये भी पढ़ें- T20I सीरीज खत्म होते ही ड्रॉप हो सकते हैं ये 3 गेंदबाज, श्रेयस-गंभीर नहीं देंगे दोबारा चांस!