Shubman Gill: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इंडिया को जीत के लिए पांचवें दिन आठ विकेट चाहिए थे, लेकिन 5वें दिन वह सिर्फ 3 विकेट ही निकाल पाए और कप्तान शुभमन गिल ने मैच में शेष 15 ओवर पहले ही हार मान ली।
अब मैच के बाद कप्तान गिल ने बताया कि उन्होंने आखिर किस वजह से यह फैसला लिया, जिसके कारण उनकी खूब आलोचना हो रही है। चलिए आपको बताते हैं कि गिल ने क्या कहा।
कल ट्रैवल करना है- शुभमन गिल
पांचवां टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि गेंदबाजों को पिच से विकेट नहीं मिल रही थी और गेंदबाज भी थक चुके थे। गिल ने कहा,
"अगर विकेट में थोड़ी और तेजी होती, तो शायद, लेकिन तेज गेंदबाज थके हुए थे, उन्होंने मैच में लगभग 50 ओवर फेंके थे, सभी। इसलिए, और कीपिंग भी, अगला मैच सिर्फ तीन दिन में है और कल ट्रैवल करना है, इसलिए जल्दी बदलाव होगा। इसलिए, हम अपने सभी गेंदबाजों को फ्रेश रखना चाहते थे। और, सच में नहीं सोचा था कि 5-10 एक्स्ट्रा ओवर करने से इतनी मदद मिलेगी।"
REVIEW GAME ON POINT! 👌 Come for the wicket, stay for Kaptaan Saab’s happy dance! 😂 🕺 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 1st Test Day 5, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND https://t.co/PlDP6MCW6a
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 23, 2026
यहां 10 विकेट लेना मुश्किल होता है- शुभमन गिल
शुभमन गिल ने मैच के बाद माना कि इस पिच पर 10 विकेट लेना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन उन्हें लगा कि भारत ने आखिरी दिन के खेल में कुछ मौके बनाए थे। उन्होंने कहा,
"नहीं, सच में नहीं। मुझे लगता है कि हमें पता था कि उस विकेट पर दस विकेट लेना एक चैलेंज होगा। लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास मौके थे, यहां-वहां कुछ मौके। टेल के साथ आप कभी ठीक से (जानते नहीं) हैं। इसलिए मुझे लगता है कि फील्ड में हमारा दिन अच्छा रहा।"
𝘎𝘐𝘓𝘓 khush, humara 𝘋𝘐𝘓 khush! 💙 Wellington may have given us a draw, but skipper Shubman gave us these moments! 😍 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd Test, starting 27th Nov, AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NZvIND
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 23, 2026
भारत ने खिलाए चार तेज गेंदबाज
इंडियन टीम ने वेलिंगटन टेस्ट में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया था, लेकिन बुमराह और आकाश दीप के अलावा अन्य गेंदबाज ज्यादा असरदार नहीं दिखे। मैच में बुमराह ने पहली पारी में चार और दूसरी इनिंग में एक विकेट हासिल किया तो आकाश दीप पहली इनिंग में 3 विकेट लेने में सफल रहे। वहीं, अंशुल कंबोज ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने पहली और दूसरी इनिंग में क्रमश: 2 और 1 विकेट निकाले।
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड में भी ठोका शतक, SENA के चारों देशों में सेंचुरी लगाने वाले खास क्लब में शामिल