खेल
रवींद्र जडेजा की एक गलती टीम इंडिया पर पड़ रही है भारी! कप्तान-कोच भी खिलाड़ी से परेशान!
भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा साल 2021 से लेकर अब तक सबसे अधिक 84 नो-बॉल फेंक चुके हैं। स्पिनर की सूची में जड़ेजा सबसे आगे हैं।
Ravindra Jadeja: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में मेजबानों ने पांचवें दिन लंच तक 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं। भारत मैच के पांचवें दिन ड्राइविंग सीट पर नजर आ रहा है। हालांकि, इस मैच की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने एक ऐसी गलती भी कर दी थी, जिसके कारण भारत मैच में पिछड़ सकता था।
दूसरी पारी में जडेजा की बड़ी गलती
भारतीय टीम के अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी ने दूसरी पारी में एक ऐसी गलती की, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को मैच गंवाकर भुगतना पड़ सकता है। दरअसल, श्रीलंका के कप्तान धनंजय डीसिल्वा को सिर्फ 7 रन पर अपना शिकार बना लिया था। जडेजा की गेंद धनंजय के बल्ले का बाहरी लेकर स्लीप पर तैनात केएल राहुल के सुरक्षित हाथों में पहुंच गई थी और खिलाड़ी जश्न मनाने लगे थे। लेकिन बाद में अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया। इस दृश्य को देखने के बाद सभी खिलाड़ी के चेहरे पर निराशा छा गई तो ड्रेसिंग रूम में बैठे हेड कोच गौतम गंभीर मायूस नजर आए ।
5 साल में फेंकी 84 नो बॉल
रवींद्र जडेजा आंकड़े टेस्ट में नो बॉल फेंकने के मामले में काफी बेकार हैं। जडेजा ने पिछले पांच साल में भारत के लिए खेले मैचों में कुल 84 गेंद नो बॉल फेंकी है। जबकि दुनिया में किसी दूसरे स्पिनर ने पिछले पांच वर्षो में इसकी आधी नो बॉल भी नहीं फेकी है।
नो बॉल फेंकनी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के नोमान अली दूसरे स्थान पर है, जबकि श्रीलंका के लसिथ एम्बुलदेनिया लिस्ट में तीसरे पायदान पर है, जिन्होंने पिछले पांच साल में नो बॉल फेंकने की गलती 33 बार की है। इन आंकड़ों से साफ जाहिर है कि जडेजा अपनी इस गलती में कोई सुधार नहीं कर रहे हैं।
धनंजय डीसिल्वा ने बनाए पचास रन
रवींद्र जडेजा ने जब श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डीसिल्वा को जीवनदान दिया था उस समय वह सिर्फ 7 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। दूसरी पारी में आउट होने से पहले वह 151 गेंदों पर 59 रन बना चुके थे। इस दौरान उनकी पारी में 7 चौके शामिल थे। खास बात ये है कि धनंजय का विकेट दूसरी इनिंग में रवींद्र जडेजा ने ही लिया था।
पारी का 56वां ओवर डालने आए रवींद्र जडेजा ने इस बार गेंद में थोड़ी हवा दी थी और उसको मिडिल-ऑफ स्टंप की लेंथ पर फेंका था। इस गेंद पर स्वीप लगाने की कोशिश में उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद सीधा शॉर्ट फाइन लेग पर तैनात मानव सुथार के सुरक्षित हाथों में चली गई। इस तरह जो गलती जडेजा ने की थी उसको बाद में उन्होंने ही सुधार लिया।
ये भी पढ़ें- सचिन-पोंटिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर Joe Root की नजर, पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचने का मौका
Written By Aman
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।