खेल
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में होगी भारत के ‘डॉन ब्रैडमैन’ की एंट्री! इस खिलाड़ी को कर सकते हैं रिप्लेस
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में सरफराज खान को मौका दिया जा सकता है। उनको ध्रुव जुरेल के स्थान पर चांस मिल सकता है, जो कि पहले टेस्ट के चौथे दिन तीसरे सत्र में चोटिल हो गए हैं। अगर वह फिट नहीं हो पाते हैं तो सरफराज खान को अवसर दिया जा सकता है।
Sarfaraz Khan: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में भारतीय टीम ड्राइविंग सीट पर है। उनको मैच जीतने के लिए पांचवें दिन 6 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट करना होगा, जबकि श्रीलंका को मैच अपने नाम करने के लिए 288 रन का पहाड़ चढ़ना होगा, जो कि फिलहाल असंभव लग रहा है। ऐसे में भारतीय टीम मैच जीतने की मजबूत दावेदार है। हालांकि, मैच के चौथे दिन भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल भी अंतिम सत्र में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनका कोलंबो टेस्ट खेलना मुश्किल लग रहा है। बता दें कि, दूसरे टेस्ट की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। ऐसे में अगर जुरेल फिट नहीं होते हैं तो फिर उनके स्थान पर सरफराज खान को मौका दिया जा सकता है।
टखने के पास पास लगी गेंद
पहले टेस्ट के चौथे दिन तीसरे और अंतिम सत्र में ध्रुव जुरेल चोटिल हो गए। दरअसल, पारी का 28वां ओवर लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार डाल रहे थे। इसी बीच सोनल दुनिशा ने एक बैकफुट पर एक ताकतवर शॉट लगाया और गेंद शॉर्ट लेग पर तैनात ध्रुव जुरेल के जा लगी। शॉर्ट इतना तेज था कि जुरेल को वहां से हटने का बिल्कुल भी समय नहीं मिला और गेंद शिन पैड्स के निचले हिस्से और टखने के पास जाकर लगी। जैसे ही गेंद का संपर्क उनके टखने से हुआ तो वह दर्द से कराह उठे और वहीं, मैदान पर बैठ गए। इसके बाद दौड़कर फिजियो आए और शुरुआती उपचार देने के बाद भी जब उनको राहत नहीं मिली तो वह दर्द में कहराते और लंगड़ाते हुए साथी खिलाड़ियों और फिजियो का सहारा लेते हुए मैदान से बाहर की ओर चले गए। इसके बाद जुरेल दोबारा मैदान पर नहीं लौटे।
सरफराज को मिल सकता है मौका
ध्रुव जुरेल की चोट कितनी गंभीर है इसको लेकर बीसीसीआई या टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अगर वह दूसरे टेस्ट के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर इस स्थिति में सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि, सरफराज खान को चोटिल साई सुदर्शन के स्थान पर स्क्वाड में शामिल किया गया है, लेकिन पहले टेस्ट में उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। अगर दूसरे टेस्ट के लिए ध्रुव जुरेल फिट नहीं होते हैं तो फिर सरफराज खान को मौका मिल सकता है।
शानदार हैं सरफराज खान के आंकड़े
सरफराज खान ने भारत के लिए फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया था। अपने डेब्यू मैच की दोनों पारियों में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी और इसके बाद उनके भविष्य को सुरक्षित माना जाने लगा था। लेकिन सिर्फ 6 टेस्ट और 11 पारियों बाद भी वह चयनकर्ताओं की पहली पसंद नहीं बन पाए हैं। हालांकि, सरफराज को भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट का ‘डॉन ब्रैडमैन’ भी कहा जाता है। उन्होंने लाल गेंद के खेल में खेले 62 मैचों की 92 पारियों में 64.73 की शानदार औसत से 5114 रन बनाए हैं। इसमें उनके बल्ले से 17 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं।
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के घर गूंजी किलकारी, 37 साल की उम्र में बने पिता, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म
Written By Aman
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।