Rohit Sharma: शुक्रवार (27 नवंबर) को 5 बजकर 45 मिनट पर मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए कप्तान नियुक्त किया है। रोहित की अगुवाई में यह टीम पांच बार चैंपियन बनी, लेकिन 27 नवंबर 2023 को टीम ने रोहित को कैप्टेंसी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया।

हालांकि हार्दिक की टीम से विदाई हो चुकी है और ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने दोबारा रोहित के पास वापस लौटने का फैसला किया, लेकिन इसके चलते तीन खिलाड़ियों की कप्तान बनने की ख्वाहिश अधूरी रह गई। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये तीन क्रिकेटर।

सूर्यकुमार यादव की तमन्ना अधूरी

भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 चैंपियन बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने की दौड़ में काफी आगे थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने रोहित के साथ जाने का फैसला किया है।

सूर्या ने 5 मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की है, लेकिन इस दौरान फ्रेंचाइजी ने सिर्फ 2 मैच जीते तो 3 मैचों में टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा। अब देखना होगा कि भविष्य में सूर्या की कप्तान बनने की तमन्ना पूरी होती है या फिर नहीं।

जसप्रीत बुमराह को नहीं मिली कप्तानी

मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी कही न कही टीम की कप्तानी मिलने की इच्छा रखते थे, लेकिन अंत में उनकी इस ख्वाहिश को भी टीम प्रबंधन ने नजरअंदाज कर दिया।

दरअसल, पिछले सीजन बुमराह ने एक मैच में एमआई फ्रेंचाइजी को लीड किया था, और उस मैच में ब्लू एंड गोल्ड को जीत मिली थी। लेकिन इस प्रदर्शन के बावजूद उन्हें कप्तानी नहीं मिली।

ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को फिर मिली मुंबई इंडियंस की कप्तानी, 5:45 बजे फ्रेंचाइजी ने की घोषणा

तिलक को करना होगा इंतजार

हार्दिक पंड्या के जाने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि तिलक वर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है, लेकिन अंत में टीम प्रबंधन ने उनकी उम्मीदोें पर भी पानी फेर दिया।

तिलक भारतीय टी20आई टीम के वाइस कैप्टन हैं तो हाल ही में वह राइजिंग स्टार एशिया कप 2026 में इंडिया ए की कप्तानी करते दिखे थे। लेकिन उन्हें मुंबई इंडियंस की कमान संभालने के लिए कुछ वर्षों का और इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें- इंग्लिश गेंदबाजों ने उड़ाई ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग ऑर्डर की धज्जियां, CSK गेंदबाज ने झटके 5 विकेट